bilaspur

आयोजन समितियों और नागरिकों की पहल पर विसर्जन के नए मार्ग पर बनी सर्वसम्मति: khabar 36 Garh is News bilaspur chhattisgarh

अगले वर्ष गणेश विसर्जन से रिवर व्यू रोड से निकलेंगी झांकियां और प्रतिमाएं

कलेक्टर और एसएसपी की मौजूदगी में हुई बैठक; व्यवस्था में प्रशासन देगा पूर्ण सहयोग



Mohmmad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर, 17 अक्टूबर 2026/ शहर की उत्सव परंपरा को अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए आयोजन समितियों एवं नागरिकों ने मिलकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। आगामी वर्ष गणेश विसर्जन से झांकियां और विसर्जन के लिए प्रतिमाएं रिवर व्यू रोड मार्ग से निकाली जाएंगी। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल और एसएसपी श्री रजनेश सिंह की मौजूदगी में दुर्गा उत्सव आयोजन समितियों के प्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों एवं नागरिकों के साथ रिवर व्यू ग्राउंड में हुई बैठक में विस्तृत विचार-विमर्श के बाद नए मार्ग पर सर्वसम्मति बनी। इस वर्ष दुर्गा विसर्जन पूर्व निर्धारित मार्ग से ही होगा।
खुली बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विसर्जन मार्ग पर चर्चा की गई। आयोजन समितियों के प्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने सहमति जताई कि रिवर व्यू रोड से झांकियां और प्रतिमाएं निकाले जाने पर लोगों को परिवार सहित शांतिपूर्वक झांकियों के दर्शन करने का बेहतर अवसर मिलेगा। मुख्य सड़कों पर भीड़ और यातायात का दबाव कम होगा तथा बाजारों में आवागमन एवं व्यापारिक गतिविधियां सुचारू रखने में भी मदद मिलेगी।
प्रतिनिधियों ने कहा कि बिलासपुर की गौरवशाली उत्सव परंपरा को बनाए रखते हुए शहर की बढ़ती जरूरतों के अनुरूप व्यवस्था में बदलाव सामूहिक सहयोग से संभव है। इसी भावना के साथ अगले वर्ष गणेश विसर्जन से नए मार्ग को अपनाने पर सहमति व्यक्त की गई। इस वर्ष दुर्गा विसर्जन का आयोजन निकट होने के कारण वर्तमान मार्ग की व्यवस्था यथावत रखने का निर्णय लिया गया।
कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल और एसएसपी श्री रजनेश सिंह ने आयोजन समितियों एवं नागरिकों के निर्णय का स्वागत करते हुए प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। नए मार्ग पर सफाई, पर्याप्त रोशनी, पेयजल, बैठने की व्यवस्था तथा सुरक्षा एवं यातायात सहित आवश्यक सुविधाओं का प्रबंध किया जाएगा। आयोजन समितियों के साथ समन्वय कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।
बैठक में बिलासपुर की आपसी सद्भाव और भाईचारे की परंपरा के अनुरूप उत्सव मनाने तथा युवा पीढ़ी की सक्रिय भागीदारी से आयोजनों को और बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। सभी आयोजन समितियों और नागरिकों से इस सामूहिक निर्णय को सफल बनाने में सहयोग की अपील की गई।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!