जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए 72 फील्ड ट्रेनर्स नियुक्त: khabar 36 Garh is news bilaspur chhattisgarh


2 दिसम्बर से दो बैचों में होगा तीन दिवसीय प्रशिक्षण
Mohammad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर, 20 नवम्बर 2026/ जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत जिले में 72 फील्ड ट्रेनर्स नियुक्त किए गए हैं। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी ने आदेश जारी कर जिले की विभिन्न तहसीलों और नगरीय निकाय क्षेत्रों के लिए प्रशिक्षकों की जिम्मेदारी तय कर दी है। जनगणना कार्य निदेशालय, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर से प्राप्त निर्देशों के अनुसार बिलासपुर, बेलगहना, रतनपुर, कोटा, तखतपुर, सकरी, बेलतरा, सीपत, मस्तूरी, बोदरी, पचपेड़ी और बिल्हा क्षेत्रों के लिए फील्ड ट्रेनर्स नियुक्त किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार पहले बैच का प्रशिक्षण 2 से 4 दिसंबर और दूसरे बैच का प्रशिक्षण 7 से 9 दिसंबर 2026 तक जिला पंचायत सभागार में सवेरे 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उक्त प्रशिक्षण के प्रशिक्षक जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स श्री जी. प्रभाकर गोरे, सहायक प्राध्यापक शासकीय मदनलाल शुक्ल महाविद्यालय सीपत एवं जनगणना संचालनालय रायपुर के श्री विशाल दीक्षित होंगे। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना के द्वितीय चरण की कार्यप्रणाली, दायित्व और निर्धारित दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जाएगी।
रचना/
–00–