बिलासपुर

मस्तूरी में भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू ने की समीक्षा बैठक , कार्यकर्ताओ को प्रणाम कर जताया आभार

मस्तूरी में भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू ने की समीक्षा बैठक?

कार्यकर्ताओ को प्रणाम कर जताया आभार

बिलासपुर( मोहम्मद नज़ीर हुसैन)29 मई 2024 बुधवार को मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के कर्रा स्थित कृषि फार्म में भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू ने पांचों मंडल के भाजपा पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा परिचर्चा की।
बैठक के दौरान तोखन साहू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी निद्रा, भूख-प्यास और अन्य निजी कार्यों का त्याग करके देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य किया। इसका परिणाम है कि भाजपा को मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी लीड मिलेगी चर्चा परिचर्चा बैठक के माध्यम से तोखन साहू ने अपने कार्यकर्ताओं को सकारात्मक ऊर्जा से लबरेज होने की प्रेरणा दी और जनता की सेवा करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ प्रेरित किया।
उन्होंने कहा आप सभी कार्यकर्ता बंधु को अभिनंदन करता हू। जिन्होंने परिणाम के पहले मुझे सांसद मान लिया।
हमने जीत का संकल्प लिया था इस लिए हमारे कार्यकर्ताओं ने42,43 तापमान और भीषण गर्मी में चुनाव में काम किया ।
इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कृष्णमुर्ति बांधी ने भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू के सहज व्यक्तित्व की चर्चा की उन्होंने कहा की चुनाव परिणाम के पुर्व ही तोखन साहू जी अपना बहुमूल्य समय कार्यकर्ताओं के लिए दिया उनकी चिंता की मैं सभी कार्यकर्ताओं की ओर से उनका आभार प्रकट करता हूं उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का जोश देखकर यह कह सकता हूं कि इस बार पुनः मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे और लोकसभा में प्रचंड जीत होगी
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष बी=पी सिंह ने आभार प्रकट कर विधानसभा के सभी देव तुल्य कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त किया इस दौरान पांचो मंडल के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री सहित मंडल पदाधिकारी सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!