बिलासपुर

पानी बचाने मोर गांव-मोर पानी अभियान शुरू जल बचाने प्रशासन की सोच हो रही मजबूत : भगत सीईओ मस्तूरी

दीवार लेखन, रैली और ग्राम सभाओं के जरिए जल बचाने के नारे गांव-गांव में लिखे जा रहे हैं। इससे भूजल स्तर बढ़ेगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा

जल संरक्षण के लिए नई पहल : सीपत क्षेत्र में मोर गांव,मोर पानी अभियान शुरू,जनपद सीईओ ने सीपत में दिया प्रशिक्षण,अब सूखते स्त्रोतों में लौटेगी जीवनधारा

Mohammad Nazir Hossain chief editor khabar 36 Garh news bilaspur chhattisgarh


बिलासपुर न्यूज़ 02 जून सोमवार 2025। जिले में भूजल स्तर लगातार नीचे जा रहा है। इसे रोकने शासन के निर्देश पर ‘‘मोर गांव-मोर पानी’’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान से जल संकट से निपटने की उम्मीद जगी है। जिला प्रशासन आने वाली पीढ़ी को जल संकट से बचाने के लिए प्रयास कर रहा है।
आसपास के क्षेत्रों में जल स्रोतों की सफाई की जा रही है, श्रमदान कर सोखता गड्ढों का किया निर्माण


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री, पंचायत प्रतिनिधि, महिला समूह और जल संचयन वाहिनी की महिलाएं गांव-गांव जाकर जल बचाने का संदेश दे रही हैं। पंचायत स्तर पर ग्रामीणों ने श्रमदान कर सोखता गड्ढों का निर्माण किया है। प्रशिक्षण के दौरान जनपद पंचायत मस्तूरी के सीईओ जेआर भगत ने कहा कि जल संरक्षण की दिशा में मोर गांव मोर पानी अभियान की शुरुआत जल स्रोतों के संरक्षण, पुनर्भरण और समुचित प्रबंधन को बढ़ावा दिया जाएगा द्य लोगों से जल संरक्षण में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी गांवों में वॉटर हार्वेस्टिंग संरचना के लिए लोगों को प्रेरित किया।
दीवार लेखन, रैली और ग्राम सभाओं के जरिए जल बचाने के नारे गांव-गांव में लिखे जा रहे हैं। इससे भूजल स्तर बढ़ेगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अभियान को जन आंदोलन का रूप दिया गया है। हर समुदाय इसमें भागीदारी निभा रहा है। पावर पाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी गई जानकारी प्रशिक्षण में ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान की संकल्पना, उद्देश्यों और क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी गई। जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि अभियान का क्रियान्वयन विज्ञान सम्मत और स्थानीय अनुकूलता के साथ हो इसी उद्देश्य को लेकर विकासखंड स्तर पर प्रशिक्षण मस्तूरी जनपद पंचायत के ग्राम सीपत में आयोजित प्रशिक्षण आयोजित की गई।
प्रशिक्षण के दौरान विशेष रूप से सीपत तहसीलदार सोनू अग्रवाल भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में आपपास के सभी सरपंच, पंच, ग्राम सचिव, रोजगार सहायक व बिहान से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती सोनवानी ने की। इस अवसर पर रुचि विश्वकर्मा कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा , सीपत प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रदीप पांडेय , श्वेता शैलेन्द्र खांडेकर अध्यक्ष सीपत सरपंच संघ सीपत परिक्षेत्र, एनल धृतलहरे उपाध्यक्ष सरपंच संघ सीपत परिक्षेत्र, सीपत सरपंच मनीषा योगेश वंशकार , रेखा पांडेय सचिव ग्राम पंचायत सीपत, संजय गढ़ेवाल रोजगार सहायक सीपत सहित क्षेत्र के सरपंच, सचिव, उपसरपंच,पंच, रोजगार सहायक, स्व सहायता समूह की महिलाएं सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थी। पावर पाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी गई जानकारी प्रशिक्षण में ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान की संकल्पना, उद्देश्यों और क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी गई।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!