श्रीरुद्रमहायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का भव्य आयोजन 7 अप्रैल से पिपरदा (दल्हागिरी) में

कथावाचिका बाल विदुषी सुश्री निष्ठाव्यास श्रीधाम वृंदावन

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर,,,,, भूतभावन भोलेनाथ मंदिर गाजबंद सरोवर में श्रीरुद्रमहायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का भव्य आयोजन 7 अप्रैल से पिपरदा (दल्हागिरी) में आयोजन किया जा रहा है l कथा स्थल परम पूज्य गुरुदेव स्वामी श्री जगदेवा नंद जी (ब्रह्मलीन) की प्रेरणा से विश्व शांति एवं जनकल्याण हेतू यह आयोजन ही रहा है l इसमें श्रीधाम वृंदावन के कथावाचिका बाल विदुषी सुश्री निष्ठाव्यास के श्रीमुख से कथा का वाचन श्रवण करने को मिलेगा l यज्ञ कार्यक्रम पंचाग पूजन जल यात्रा एवं मंडप प्रवेश 7 अप्रैल श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ मंडप पूजन आचार्य वरण ,वेदी पूजन 8 अप्रैल रुद्राभिषेक एवं भागवत कथा प्रारंभ 9 अप्रैल रुद्राभिषेक हवन एवं शिव बारात 11 अप्रैल धर्म सम्मेलन एवं सत्संग 14 अप्रैल, रुद्राभिषेक हवन एवं चौधरी 16 अप्रैल,पूर्णाहुति, कपिल तर्पण,सहस्त्रधारा ब्राह्मण भोज विसर्जन 17 अप्रैल को कथा का समापन होगी l पूजन कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 5:00 बजे से महामंत्र संकीर्तन के साथ पूजन पाठ किया जाएगा एवं शाम 4:00 से 6:00 बजे श्रीमद् भागवत कथा, धर्म सम्मेलन ,सत्संग आयोजित की जाएगी l कथा में प्रधान यज्ञाचार्य पंडित बजरंग प्रसाद पाण्डेय के साथ पंडित गोपाल प्रसाद पांडेय, पंडित सत्यम पांडेय,पंडित निरंजन तिवारी, पंडित वेदप्रसाद शर्मा पंडित तुंगेशवर पांडेय, पंडित आशीष दुबे,पंडित एकलव्य शुक्ला ,पंडित अश्वनी शर्मा ,पंडित गोकुल प्रसाद दुबे, पंडित अमर गुरुद्वान, पंडित उमाशंकर गुरुद्वान जी होंगे l इस आयोजन को लेकर आस पास ग्राम जिसमें पड़रिया, बाना, कटघरी,खटोला,अकलतरा, परसाही, पोड़ी दल्हा, अकलतरी,मधुआ, झिरिया, पचरी, फरहदा,सांकर,सोनादुल्ला,चंगोरी,अमलीपाली, सोनडीह, पिपरदा,चंदनिया, ऊनी,कुली,बछौद, ठोरला,चारपारा, बलौदा ग्रामीण जन काफी उत्साहित है ,इसकी तैयारी पूरी तरह से कर ली गई l उपरोक्त जानकारी पंडित उमाशंकर गुरुद्वान चंगोरी के द्वारा दी गई l








