सीपत तहसील कार्यालय परिसर रंगा देशभक्ति के रंग में,गरिमामय वातावरण में राष्ट्रध्वज फहराया : khabar 36 Garh is news sipat bilaspur chhattisgarh

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय के साथ क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकता है: गरिमा ठाकुर तहसीलदार

स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। हमें अपने कार्यों के माध्यम से समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को पूरा करना चाहिए: पूनम कन्नौजे नायाब तहसीलदार

Mohammad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर/सीपत :– स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को सीपत तहसील कार्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तहसीलदार गरिमा ठाकुर ने नायब तहसीलदार श्रीमती पूनम कन्नौजे के साथ गरिमामय वातावरण में राष्ट्रध्वज फहराया। ध्वजारोहण के साथ ही उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों एवं नागरिकों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश की एकता, अखंडता और गौरव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक श्रीमती संध्या नामदेव, तहसील के अधिकारी-कर्मचारी, अधिवक्तागण, पटवारी तथा सीपत तहसील अंतर्गत विभिन्न ग्रामों से पहुंचे कोटवार सहित राजस्व विभाग से जुड़े अनेक लोग उपस्थित रहे। पूरे परिसर में

राष्ट्रभक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा। तहसीलदार गरिमा ठाकुर ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय के साथ क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकता है। वहीं नायब तहसीलदार श्रीमती पूनम कन्नौजे ने कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। हमें अपने कार्यों के माध्यम से समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को पूरा करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने और अपने कर्तव्यों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया। स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन तहसील कार्यालय में देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और प्रशासनिक प्रतिबद्धता का संदेश छोड़ गया।










