sipat NTPC

महाविद्यालय सीपत में छात्र- छात्राओं की बढ़ते संख्या, परिसर में आवागमन की समस्या,सांस्कृतिक मंच  सीसी रोड का निर्माण कार्य विधायक निधि से कराने की पहल : khabar 36 Garh is news bilaspur chhattisgarh

छात्र नेताओं ने विधायक दिलीप लहरिया से दोनों मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए विधायक निधि से राशि स्वीकृत कराने अपील की है।

Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ सीपत :– शासकीय मदनलाल शुक्ल स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीपत में छात्र-छात्राओं की बढ़ती संख्या और परिसर में आवागमन की समस्याओं को देखते हुए सांस्कृतिक मंच एवं सीसी रोड निर्माण की मांग जोर पकड़ने लगी है। छात्रहित से जुड़े इन दोनों महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर यूथ कांग्रेस बिलासपुर जिला उपाध्यक्ष राजू सूर्यवंशी, एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि जनभागीदारी समिति के वीरेंद्र सूर्या , एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष एवं छात्र नेता गौतम खरे , देवेंद्र सुनहरे , ऋषभ विजय के नेतृत्व में छात्रों ने क्षेत्रीय विधायक दिलीप लहरिया से विधायक निधि से आवश्यक विकास कार्य कराने की मांग की है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव शंकर खेर द्वारा विधायक को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि कॉलेज में छात्र-छात्राओं की संख्या में लगातार वृद्धि होने के कारण।सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। मुख्य भवन में उपलब्ध सांस्कृतिक मंच पर बढ़ती संख्या के अनुरूप कार्यक्रम आयोजित करना कठिन हो रहा है। इसे देखते हुए मुख्य भवन एवं रूसा भवन के बीच 30×20 फीट आकार के नए सांस्कृतिक मंच का निर्माण कराने की मांग की गई है, ताकि महाविद्यालय के विद्यार्थियों को सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के लिए बेहतर मंच उपलब्ध हो सके।
वहीं, महाविद्यालय परिसर में आवागमन की एक बड़ी समस्या कच्ची सड़कों को लेकर भी सामने रखी गई है। प्राचार्य द्वारा 31 जुलाई 2026 को भेजे गए पत्र में बताया गया कि मुख्य प्रवेश द्वार से पुराने भवन तक करीब 270 मीटर तथा मुख्य प्रवेश द्वार से खेल मैदान तक करीब 280 मीटर कच्ची सड़क है। बारिश के दौरान इन मार्गों पर गड्ढे बनने, पानी जमा होने, कीचड़ एवं घास आदि के कारण छात्र-छात्राओं को आवागमन में काफी असुविधा होती है। महाविद्यालय प्रबंधन ने छात्र-छात्राओं की इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए विधायक निधि से दोनों मार्गों पर सीसी रोड निर्माण कराने तथा आवश्यक राशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया है। दोनों मार्गों की कुल लंबाई लगभग 550 मीटर है। छात्रा नेताओं ने कहा कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है, ऐसे में परिसर की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार समय की आवश्यकता है। सांस्कृतिक मंच बनने से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर मिलेगा, वहीं सीसी रोड बनने से बारिश के दिनों में आवागमन की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी। उन्होंने विधायक दिलीप लहरिया से दोनों मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए विधायक निधि से राशि स्वीकृत कराने की अपील की है। छात्र नेताओं ने कहा कि बेहतर सड़क और बेहतर मंच केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सुरक्षित आवागमन और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। महाविद्यालय परिसर में इन सुविधाओं के विकसित होने से छात्र-छात्राओं को सीधे लाभ मिलेगा।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!