sipat NTPC

कुकदा: पुण्य स्मृति को सेवा, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा,शराफ परिवार ने बच्चे छात्रों के साथ साझा की खुशियां: khabar 36 Garh is news sipat bilaspur chhattisgarh


Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ सीपत :- स्वर्गीय श्री बसंत शराफ जी की पुण्य स्मृति को सार्थक एवं चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से उनके सुपुत्र श्री संतोष शराफ एवं श्री प्रमोद शराफ संचालक बसंत मेडिकल स्टोर्स बलौदा द्वारा वनांचल क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य शासकीय उन्नत प्राथमिक शाला धनुहारपारा कुकदा में विद्यार्थियों के लिए आत्मीयता एवं सेवाभाव से पूर्ण न्यौता भोज का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बच्चों को जीरा फ्राई चावल, छोले, आलू-बरबट्टी एवं टमाटर की सब्जी, अचार, पापड़, सलाद, खीर-पूड़ी, केला एवं मिठाई सहित स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन परोसा गया। बच्चों के चेहरे पर दिखाई दी खुशी ने आयोजन को भावपूर्ण बना दिया।
कार्यक्रम को और अधिक प्रेरणादायी बनाते हुए शराफ दम्पति श्री संतोष शराफ एवं श्रीमती सुशीला शराफ द्वारा विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को मध्याह्न भोजन के लिए थालियां तथा पढ़ाई-लिखाई में उपयोगी पेन, पेंसिल, पहाड़ा, इरेजर एवं कटर जैसी आवश्यक स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई।
शराफ परिवार की इस पहल ने यह संदेश दिया कि पुण्य स्मृति केवल श्रद्धांजलि तक सीमित न रहकर सेवा, शिक्षा और समाजहित से जुड़ जाए तो उसका प्रभाव कहीं अधिक व्यापक और स्थायी होता है।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण जागरूकता एवं विद्यालय परिसर को हराभरा बनाने के उद्देश्य से विद्यालय प्रांगण में लगभग 100 पौधों का वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, पालकों एवं विद्यार्थियों ने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।
न्यौता भोज, शैक्षणिक सामग्री वितरण और वृक्षारोपण—इन तीनों गतिविधियों ने कार्यक्रम को सेवा, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण का सुंदर त्रिवेणी संगम बना दिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के प्रधानपाठक श्री बसंत कुमार जायसवाल एवं शिक्षक श्री चरण दास महंत द्वारा किया गया तथा शिक्षिका श्रीमती चंद्रिका मिरी ने आभार प्रदर्शन किया।
विद्यालय परिवार ने शराफ परिवार के इस पुनीत, अनुकरणीय एवं समाजोपयोगी प्रयास के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में बसंत मेडिकल स्टोर्स से दीपक आदित्य, पूरन प्रजापति, राधेलाल यादव, लवकुमार देवांगन, कोहिनूर तिवारी, रामदुलार यादव, विमलेश यादव एवं संकेत कांशकार उपस्थित रहे। साथ ही उपसरपंच श्री रूपेश पाटनवार, पूर्व जनपद सदस्य श्री नूर मोहम्मद, प्राचार्य सुश्री प्रमिला यादव, प्रधानपाठक श्री सोहन लाल राज, शिक्षक श्री सत्यनारायण राठौर, श्री रविंद्र कुमार खैरवार एवं श्रीमती प्रीतिका सूर्यवंशी सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।
शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती लच्छि धनुहार के साथ श्रीमती अंजू धनुहार, श्रीमती सतन बाई एवं श्रीमती दुर्गा धनुहार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती लवली लैहर्षण एवं श्रीमती मीना कैवर्त, पालकगण तथा विद्यार्थी भी कार्यक्रम में सहभागी बने।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!