bilaspur

बेलतरा विधायक के दबाव मे पंचायत एवं नगर निगम के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को प्रशासनिक प्रताड़ना के विरुद्ध जिला कांग्रेस का 13 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च: khabar 36 Garh is News bilaspur chhattisgarh

मंगलवार 13 अक्टूबर 2026 समय 11:00 बजे सुबह स्थान कांग्रेस भवन से कलेक्ट्रेट तक मार्च एवम विरोध प्रदर्शन

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर: बेलतरा विधायक के बदले की राजनीति, ब्लॉक अध्यक्ष के परिवार की निजी संपत्ति को नियम विरुद्ध सीमांकन, कांग्रेसजनों तथा निर्वाचित पंचायत एवं नगर निगम प्रतिनिधियों की प्रशासनिक प्रताड़ना, क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध उत्खनन और विशेष रूप से कांग्रेस व कांग्रेस विचारधारा के जनप्रतिनिधियों के क्षेत्रों में विकास के साथ भेदभाव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन।
टूटी सड़कें, मूलभूत सुविधाओं का अभाव, बरसात में जलभराव और गरीबों के आशियानों पर तोड़फोड, आखिर कब तक स्थानीय जनता यह पीड़ा सहेगी? जनता के अधिकार, गरीबों के सम्मान और क्षेत्र में समान विकास के लिए साथ आए।

जिला कांग्रेस कमेटी (शहर/ग्रामीण) के नेतृत्व में 13 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे कांग्रेस भवन से कलेक्ट्रेट तक मार्च कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

सभी कांग्रेसजन, वरिष्ठ कांग्रेस जन, वर्तमान विधायक गण, पूर्व सांसद गण, पूर्व विधायक गण, पूर्व महापौर, पूर्व सांसद प्रत्याशी गण, पूर्व विधानसभा प्रत्याशीगण, पूर्व महापौर प्रत्याशी गण, प्रदेश पदाधिकारीगण, पार्षद गण, छाया पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष गण एवम पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी , सेक्टर/वार्ड अध्यक्ष एवं पदाधिकारी ,बूथ अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, सेवा दल, किसान काग्रेस, असंगठित क्षेत्र जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ , अल्पसंख्यक विभाग, विधि विभाग, अनुसूचित जाति जनजाति विभाग, पिछड़ा वर्ग विभाग, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ,IT सेल एवं सोशल मिडिया सहित समस्त प्रकोष्ठ के संबंधित सम्मानीय कांग्रेस जनों से विनम्र अनुरोध है की कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
ज़िला कांग्रेस कमेटी (शहर/ग्रामीण) बिलासपुर

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!