bilaspur

जिले की छह बुलबुलों को राष्ट्रीय स्तर पर मिला गोल्डन एरो अवॉर्ड: khabar 36 Garh is News bilaspur chhattisgarh

प्राथमिक शाला देवरी, संकुल पंधी, विकासखंड मस्तूरी, जिला बिलासपुर
कु. आदिश्री शर्मा — पिता श्री प्रेम प्रकाश शर्मा।

Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर, 14 अक्टूबर 2026/ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के अंतर्गत राष्ट्रीय युवा परिसर, गदपुरी, हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में बिलासपुर जिले की छह बुलबुलों को प्रतिष्ठित गोल्डन एरो अवॉर्ड (राष्ट्रपति पुरस्कार) से सम्मानित किया गया।
उक्त राष्ट्रीय कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS), रेलवे एवं अन्य संस्थानों के कब-बुलबुलों ने सहभागिता की। इस उपलब्धि के माध्यम से बिलासपुर जिले की बुलबुलों ने जिले का गौरव बढ़ाया है।

पुरस्कार प्राप्त करने वाली बुलबुलों का विवरण

1. प्राथमिक शाला देवरी, संकुल पंधी, विकासखंड मस्तूरी, जिला बिलासपुर
1. कु. आदिश्री शर्मा — पिता श्री प्रेम प्रकाश शर्मा।
2. कु. हिमान्या विश्वकर्मा — पिता श्री आशुतोष।
3. कु. तवशु — पिता श्री मेलाराम।
4. कु. पूजा लास्कर — पिता श्री विजय कुमार लास्कर।
5. कु. चहक वस्त्रकार — पिता श्री संजय वस्त्रकार।

फ्लॉक लीडर: श्रीमती कल्पना सिंह।
2. प्राथमिक शाला भरारी, विकासखंड बिल्हा, जिला बिलासपुर
6. कु. अदिति निर्मलकर — पिता श्री सुरेश निर्मलकर।
स्काउट-गाइड प्रभारी: श्रीमती लक्ष्मी बृजवासी।
अधिकारियों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएँ

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर जिला कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सफल बुलबुलों को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। जिला मुख्य आयुक्त श्री राजेंद्र साहू, जिला शिक्षा अधिकारी श्री संदीप पांडेय, सहायक श्रीमती वर्षा शर्मा तथा जिला संघ के पदाधिकारियों ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बिलासपुर जिले की छह बुलबुलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त यह सम्मान उनकी लगन, अनुशासन, परिश्रम एवं स्काउटिंग गतिविधियों के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!