सीपत बिजली कार्यालय में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का मेगा शिविर, 380 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीयन: khabar 36 Garh is News sipat ntpc bilaspur chhattisgarh


अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी देकर अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए किया प्रेरित

Mohmmad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर सीपत,,,, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को जन-जन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ने के उद्देश्य से बिजली कार्यालय सीपत में मेगा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सीपत सहित आसपास के ग्रामों से बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे। इस दौरान लगभग 380 उपभोक्ताओं ने योजना के तहत पंजीयन कराया। शिविर के माध्यम से उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा के उपयोग, योजना की प्रक्रिया और इसके लाभों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में बिजली विभाग के कार्यपालक निदेशक आलोक अम्बष्ट, अधीक्षण अभियंता एस.के. जांगड़े तथा कार्यपालन अभियंता अनुपम सरकार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने शिविर में पहुंचे उपभोक्ताओं से संवाद कर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्हें अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल स्थापित कराने और स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य घरेलू उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करना, बिजली खर्च में राहत दिलाना तथा पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करना है। योजना के तहत पात्र घरेलू उपभोक्ता निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार रूफटॉप सोलर सिस्टम लगवाने पर केंद्र सरकार की सब्सिडी का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इससे उपभोक्ताओं को बिजली बिल में बचत करने का अवसर मिलेगा और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।
शिविर में उपभोक्ताओं को योजना के अंतर्गत पंजीयन कराने, सोलर पैनल स्थापना की प्रक्रिया तथा संबंधित औपचारिकताओं के बारे में भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया, ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवार इस योजना का लाभ उठा सकें।
आलोक अम्बष्ट, कार्यपालक निदेशक
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सौर ऊर्जा अपनाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। हमारा प्रयास है कि योजना की जानकारी प्रत्येक पात्र उपभोक्ता तक पहुंचे और लोग इसका लाभ लेने के लिए आगे आएं। इस तरह के शिविरों से उपभोक्ताओं की शंकाओं का समाधान करने तथा उन्हें पंजीयन के लिए प्रोत्साहित करने में मदद मिलती है।

एस.के. जांगड़े, अधीक्षण अभियंता:
सौर ऊर्जा वर्तमान समय की आवश्यकता है। इससे स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है और उपभोक्ताओं को अपने बिजली खर्च में बचत करने का अवसर मिलता है। ग्रामीण क्षेत्रों में योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। उपभोक्ताओं को चाहिए कि वे योजना की पात्रता और आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी लेकर इसका लाभ उठाएं।
अनुपम सरकार, कार्यपालन अभियंता:
सीपत बिजली कार्यालय में आयोजित मेगा शिविर को उपभोक्ताओं का अच्छा प्रतिसाद मिला है। शिविर में लगभग 380 उपभोक्ताओं का पंजीयन होना उत्साहजनक है। हमारा प्रयास रहेगा कि क्षेत्र के अधिक से अधिक पात्र उपभोक्ता योजना से जुड़ें। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने के साथ उपभोक्ताओं को पंजीयन और सोलर पैनल स्थापना की प्रक्रिया में आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा।

शिविर के आयोजन से क्षेत्र में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे योजना की जानकारी प्राप्त कर पात्रता के अनुसार पंजीयन कराएं और सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने में अपनी भागीदारी निभाएं। अभियान में प्रमुख रूप से महिला स्व सहायता समुह ओम साई नाथ धनिया शांति यादव जय माता दी नवागॉव
बविता पाटनवार मां भगवती बिटकुला ललिला साहू जय माँ वैवभ लक्ष्मी जाँजी देवकी का विशेष योगदान रहा l
