ख्वाब वेलफेयर फाउंडेशन ने 65 बच्चों को बांटी शैक्षणिक सामग्री एवं उपहार: khabar 36 Garh is News Sipat ntpc bilaspur chhattisgarh


धनुहारपारा कुकदा स्कूल में बालवाड़ी से पांचवीं तक के सभी विद्यार्थियों को मिला सहयोग

Mohmmad Nazar editor sipat ntpc
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ सीपत। ख्वाब वेलफेयर फाउंडेशन बिलासपुर द्वारा शासकीय उन्नत प्राथमिक शाला धनुहारपारा कुकदा में अध्ययनरत बालवाड़ी से कक्षा पांचवीं तक के सभी 65 बच्चों को शैक्षणिक सामग्री एवं खाद्य उपहार वितरित किए गए। इस दौरान बच्चों को कॉपी, स्केल, पेंसिल, इरेजर, क्रेयॉन्स के साथ नमकीन, चॉकलेट, वेफर्स, लीची जूस, बिस्किट और केक सहित विभिन्न सामग्री प्रदान की गई।
सामग्री पाकर बच्चे उत्साहित नजर आए। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को प्रोत्साहित करना तथा उनके साथ खुशियां साझा करना रहा।
कार्यक्रम में ख्वाब वेलफेयर फाउंडेशन बिलासपुर के फाउंडर ब्रैंडन डिसूजा एवं फाउंडेशन की ओर से रूपेश कुशवाहा, दीपेश कुशवाहा, ओमिसा शुक्ला, समर्पित जैन, राजीव जाजू एवं विजेता माहेश्वरी उपस्थित रहे।
फाउंडेशन ने कही बच्चों के साथ आगे भी जुड़ने की बात
इस अवसर पर ख्वाब वेलफेयर फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कहा, “बच्चे समाज का भविष्य हैं। उनकी शिक्षा, खुशियों और सर्वांगीण विकास में सहयोग करना हम सभी की जिम्मेदारी है। हमारा प्रयास है कि बच्चों को प्रोत्साहन मिले और वे उत्साह के साथ पढ़ाई करें। शासकीय विद्यालयों के बच्चों के साथ खुशियां साझा करना हमारे लिए संतोष का विषय है।”

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक चरण दास महंत एवं श्रीमती चंद्रिका मिरी ने किया। विद्यालय के संस्था प्रमुख बसंत जायसवाल* ने ख्वाब वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर शिक्षक चरण दास महंत, श्रीमती चंद्रिका मिरी, प्रीतिका सूर्यवंशी, पालक शांता सिंह कांगो, जितेंद्र कुमार सहित विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे।
