मुंगेली में तोमरवंशी गोत्र-गर्ग परिवार का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न, 28 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित: khabar 36 Garh is News mungali chattisgarh
मुंगेली (छत्तीसगढ़):
तोमरवंशी गोत्र – गर्ग परिवार, छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा 25 अक्टूबर 2026 को मुंगेली स्थित पुराना TVS शोरूम में भव्य मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस गरिमामय कार्यक्रम में कक्षा पहली से बारहवीं तक के 28 से अधिक होनहार विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए स्मृति चिह्न (शील्ड), मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त डीआईजी (DIG) पी. एस. ठाकुर, बिलासपुर कुर्मी समाज प्रमुख एम. आर. कश्यप एवं प्रसिद्ध लोक गायक संजय सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही विशिष्ट जनों में बद्री सिंह, रामकुमार सिंह, कौशल सिंह क्षत्रिय, संतोष सिंह क्षत्रिय, केशव सिंह, भरत सिंह, सतेंद्र सिंह, श्रीकांत सिंह, आलोक सिंह एवं जयेश सिंह ने मंच साझा करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में मुंगेली सहित चारभाटा, रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, झलियापुर, बिरमपुर, हथनी, तखतपुर, रोहरा एवं बिलासपुर से बड़ी संख्या में गोत्रज बंधु, सामाजिक प्रतिनिधि और अभिभावक सम्मिलित हुए। आयोजकों ने सभी अतिथियों, पालकों और समाज बंधुओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी में शिक्षा के प्रति नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार होता है।