bilaspur

छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग में 91 उप अभियंताओं के तबादले

प्रशासनिक कसावट और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए जारी हुआ आदेशMohmmad Nazir Hossain chief editorख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर, 26 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाने और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से 91 उप अभियंताओं (सिविल) के तबादले किए हैं। इस संबंध में विभागीय मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से 26 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, उप अभियंताओं को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना दी गई है। ये पदस्थापनाएं आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेंगी। आदेश में अधिकारियों के वर्तमान पदस्थापना स्थल से नवीन पदस्थापना स्थल का उल्लेख किया गया है।
तबादला सूची में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर, महासमुंद, गरियाबंद, बलौदाबाजार सहित विभिन्न संभागों में पदस्थ अधिकारियों के नाम शामिल हैं। अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपे जाने से विभागीय कामकाज में बेहतर समन्वय और निर्माण कार्यों की निगरानी को गति मिलने की उम्मीद है।
विभाग की ओर से जारी आदेश की प्रतिलिपि प्रमुख सचिव, उपमुख्यमंत्री कार्यालय, महालेखाकार, विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों, मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं, कार्यपालन अभियंताओं तथा संबंधित जिला कोषालय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!