हज़रत सैय्यद लतीफ शाह एवं सैय्यद मलंग शाह रहमतुल्लाह अलैह के सालाना उर्स में उमड़ी जायरीनों की भीड़: khabar 36 Garh is news Durg Raipur Chhattisgarh

खेरधा शरीफ में अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया एक दिवसीय सालाना उर्स
उर्दू के 17 तारीख को सालाना उर्स मनायें जाते है, जायरिनों ने मन्नत पूरी होने पर उर्स के मौके में बकरा पेश करते हैं जहां लंगर में तक्सीम की जाती हैMohammad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ खेरधा शरीफ, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।
छत्तीसगढ़ राज्य के जिला दुर्ग अंतर्गत खेरधा शरीफ में हज़रत सैय्यद लतीफ शाह एवं हज़रत सैय्यद मलंग शाह रहमतुल्लाह अलैह का एक दिवसीय सालाना उर्स अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। इस मुबारक मौके पर दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जायरीन दरगाह पहुंचे और अपनी अकीदत पेश की।
राजधानी रायपुर से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित खेरधा शरीफ की दरगाह में उर्स के अवसर पर जायरीनों की भीड़ देखने को मिली। दरगाह परिसर में दिनभर परचम कुशाई,आम लंगर आदि धार्मिक गतिविधियां और जायरीनों की आवाजाही बनी रही। अकीदतमंदों ने दरगाह में चादर और फूल पेश कर अमन-चैन, खुशहाली एवं मुल्क की तरक्की के लिए दुआएं मांगीं। सालाना उर्स पाक के मौके पर सैय्यद सैफ़ अली Arakine उर्स पाक कमेटी राजा ग्रुप सैयद वाहिद अली,जुनैद अली, सद्दाम अली ,सफीक अली,महफुज अली अशगर अली ,वसीम अली,अनीश अली,खालीद अली,हाशिम अली
तमाम राजा ग्रुप gaoshiya अंजुमन मस्जिद के जानिब से उर्स पाक को अंजाम दिया गया
इस अवसर पर आपसी भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत का पैगाम भी दिया गया।