दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सल हमला, 11 जवान शहीद

ByMohammad Nazir Husain (chif editor) khabar 36 ghar 26 April,2023
दंतेवाड़ा के समीप अरनपुर में बड़ा नक्सली हमला हुआ है। इस कड़ी में आईडी ब्लास्ट में डीआरजी के 11 जवान शहीद हो गए। ये जवान सर्चिंग के लिए निकले थे। सीएम भूपेश बघेल ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि नक्सलियों बख्शा नहीं जाएगा। वे बौखलाए हुए हैं। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने घटना के बाद सीएम भूपेश बघेल से चर्चा कर वस्तु स्थिति की जानकारी ली
घटना करीब दोपहर 1 बजे की है। जगरगुंडा के पास सडक़ का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा वहां कैम्प भी खोला गया था जंहा सडक़ निर्माण के लिए डीआरजी के जवान सर्चिंग कर रहे थे। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी जवान शहीद हुए हैं, घायलों की कोई सूचना नहीं है।
बताया गया कि मुख्य मार्ग पर ही नक्सलियों ने विस्फोट कर जवानों से भरी गाड़ी को उड़ा दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक 10 जवान, और एक ड्राइवर समेत कुल 11 लोग शहीद हो गए। यह बताया गया कि यह इलाका धुर नक्सल प्रभावित इलाका है। सडक़ लंबे समय से बंद था, और कुछ समय पहले ही खोला गया है ये जवान बारिश में फंसे जवानों को लाने के लिए जा रहे थे
बताया जा रहा है कि सभी जवान एक ही वाहन में जा रहे थे। जबकि इसकी मनाही रहती है। उन्हें बाइक या पैदल जाना होता है। यह भी कहा जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से जवान ऐसे ही एक गाड़ी में भरकर आवाजाही कर रहे थे। इसी मौके का फायदा उठाकर नक्सलियों ने यह वारदात की। इस वारदात के बाद मौके पर अतिरिक्त बल भेजा जा रहा है।
दो साल बाद हुआ बड़ा हमला
जानकारों के अनुसार करीब दो साल बाद नक्सलियों का दूसरा बड़ा हमला हुआ है। इससे पहले 3 अप्रैल 2021 को बीजापुर में हुए हमले में 22 जवान शहीद हुए थे। वहीं 25 अप्रैल 2017 को सुकमा में 25 जवान, मार्च-17 को भेज्जी में 11 जवान, 21 मार्च 2020 सुकमा में 17 जवान और मार्च-21 में नारायणपुर में 5 जवान शहीद हुए थे।
हमले में शहीद जवानों के नाम
1. रामकुमार यादव- हेड कॉन्स्टेबल
2. टिकेश्वर ध्रुव- असिस्टेंट कॉन्स्टेबल सीएएफ, धमतरी
3. सालिक राम सिन्हा- कॉन्स्टेबल, कांकेर
4. विक्रम यादव, हेड कॉन्स्टेबल
5. राजेश सिंह-कॉन्स्टेबल (गाजीपुर, यूपी)
6. रवि पटेल- कॉन्स्टेबल
7. जवान अर्जुन राजभर, कॉन्स्टेबल (सीएएफ)