बलौदा बाजार
Baloda Bazar Bhatapara News : अवैध मादक पदार्थ की बिक्री करने वाले शातिर तस्कर को बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस किया गिरफ्तार

(मोहम्मद नज़ीर हुसैन) बिलासपुर

मोहम्मद जुनैद खान : जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने वाले एक शातिर तस्कर को किया गया गिरफ्तार आरोपी दिनेश बंसल पिता छोटेलाल बंसल उम्र 19 साल निवासी पथरिया वार्ड नं. 06 थाना पथरिया जिला मुंगेली को भाटापारा शहर के माल धक्का लाइन के पास ग्राहक की तलाश करते हुए दबोचा गया, आरोपी से ₹46,000 कीमत मूल्य का कुल 04 किलो 600 ग्राम मादक पदार्थ (गांजा) जप्त कर एनडीपीएस के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया








