लुतरा शरीफ

सीपत क्षेत्र के ईदगाह – मस्जिदों मे ईदुल फितर के नमाज का टाइम, लुतरा ईदगाह में नमाज 8:30 बजे होगी

Mohammad Nazir Hussain Bilaspur chattisgarh

चांद दिखने पर 10 को या फिर 11 अप्रैल को ईद मनाया जाएगा

सीपत:लुतरा ,ख़बर 36 गढ़ न्यूज रमज़ान शरीफ का महीना मुसलमानो के लिए इबादतों का महीना है पुरे एक माह तक भूखे प्यासे रहकर रोज़ा रखते है और अल्लाह की इबादत मे मशगूल हो जाते हैं.
रामजानुल मुबारक का आखिरी जुमा में जहा मस्जिदों मे भारी संख्या मे मुस्लिम भाइयों ने नमाज़ अदा की वहीं पूरे रमज़ान में तराहवी अकीदत के साथ पढ़ीं गई और
मंगलवार को 29 वां रोजा मुकम्मल हो गया है चांद नज़र नहीं आने पर बुधवार को 30 वां रोजा रखा जाएगा वहीं रमज़ान शरीफ में एक बड़ी रात जिसे सबे कद्र की रात कहा जाता है. ऐसा माना जाता है की सबे कद्र की रात को कुरान मुकम्मल नाजिल हुआ था इस लिए इस रात को सबे कद्र की रात कहा जाता है.
रमजान महीने के बाद शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जाता है, जिसे मीठी ईद भी कहते हैं.रमजान के आखरी दिनों मे चाँद दिखने पर ईद का एलान किया जाता है चाँद न दिखने की सूरत मे एतराफ से चाँद की तस्दीक लाकर ईद की घोषणा की जाती है.

वहीं जिले मे चाँद की तस्दीक के बाद यानि बुधवार 10 अप्रैल या गुरुवार 11 अप्रैल को ईदुल फ़ित्र की नमाज अदा की जाएगी चाँद दिखने या तस्दीक की सूरत मे उचित माध्यम से ऐलानात किये जायेंगे बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्रों मे ईदुल फ़ितर की नमाज का टाइम वक्त ईदगाह एवं मस्जिदों का इस प्रकार रहेगा शाही नुरानी मस्जिद लुतरा शरीफ के पेश इमाम हाजी मोहम्मद हसन अशरफी साहब ईदगाह में सुबह 8:30 बजे , खम्हरियां मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल्ला साहब सुबह 9:00 बजे, कुकदा मस्जिद में सुबह 9:00 बजे, पोड़ी मस्जिद में सुबह 8:30 बजे ,
मचंखड़ा मस्जिद में सुबह 8:30 बजे, झलमला मस्जिद में सुबह 8:30 बजे ,पंधी मस्जिद में सुबह 9:00 बजे सभी मुस्लिम समाज स्थानीय जगहों पर चांद दिखने पर ईदुल फितर की नमाज समय पर अदा की जाएगी

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!