राजनांदगांव

चौपाल में जुट रहे ग्रामीण दे रहे भूपेश को समर्थन,कांग्रेस नेता झंडा बुलंद कर रहे

Mohammad Nazir Hussain Bilaspur chattisgarh

चौपाल में जुट रहे ग्रामीण दे रहे भूपेश को समर्थन, कांग्रेसी नेता झंडा बुलंद कर रहे

0 न्‍याय पत्र में एमएसपी की गारंटी किसानों के लिए बड़ी सौगात होगी – छन्‍नी चंदू साहू

0 कांग्रेस के न्‍याय के सामने भाजपा की गारंटी कुछ भी नहीं – राहुल तिवारी

राजनांदगांव से मुजम्मिल खान की रिपोर्ट

छुरिया क्षेत्र में घनी आबादी क्षेत्र से लेकर वनांचल के गांवों तक कांग्रेस का झंडा बुलंद हो रहा है। कांग्रेस के सांसद प्रत्‍याशी पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के लिए कांग्रेसी यहां मोर्चा संभाले हुए हैं। गांव-गांव पहुंचकर कांग्रेस नेता सभाएं कर रहे हैं और लोगों तक कांग्रेस का न्‍याय का संकल्‍प पहुंचा रहे हैं। शुक्रवार को आमगांव, घेरूघाट, बुचाटोला, गिदवा भवर और चारभाटा में कांग्रेस ने सभाएं की और ग्रामीणों से 26 अप्रैल को पंजा का बटन दबाकर वोट देने की अपील की।

40 डिग्री के तापमान में भी कांग्रेसी अपने विजय संकल्‍प के लिए पूरी प्रतिबद्धता से जुटे हुए हैं। शुक्रवार को चुनावी अभियान की शुरुआत आमगांव से हुई। यहां लगी चौपाल में बड़ी संख्‍या में पुरुष और महिलाएं मौजूद थीं। युवा अपने भविष्‍य की उम्‍मीदों को लेकर कांग्रेसी नेताओं को सुनने और घोषणाओं को समझने आए थे। आमगांव, घेरूघाट, बुचाटोला, गिधवाभवर और चारभाटा में भी बड़ी संख्‍या में लोग कांग्रेस से जुड़े और भूपेश बघेल को विजयी बनाने अपना समर्थन दिया।

पूर्व विधायक छन्‍नी चंदू साहू ने चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि – कांग्रेस किसानों की कर्ज माफी के लिए अलग आयोग बनाएगी। इसका सीधा मतलब है कि फसल पर नुकसान होने की सूरत में किसानों को राहत दी जाएगी। यह बड़ी बात है। स्‍वामी रंगनाथन कमेटी की सिफारिशें लागू की जाएगी, फसलों में एमएसपी की गारंटी कांग्रेस ने दी है। यह बड़ी बात है। आज से पहले ऐसा किसी राजनीतिक दल ने नहीं किया। कांग्रेस ही वह पार्टी है जो हरित क्रांति लेकर आई थी। जिसने सफेद क्रांति को बढ़ावा दिया था। यही वह पार्टी है देश को मजबूत बना सकती है। देश की स्‍थाई व्‍यवस्‍था का आधार महिलाएं हैं। कांग्रेस शुरु से उनके लिए प्रयासरत रही है। कांग्रेस ने वायदा किया है कि सरकार बनने पर हर महिला को एक लाख रुपए हर साल मिलेंगे। यानी 8 हजार 333 रुपए लगभग हर माह।

जिला प्रवक्‍ता राहुल तिवारी ने कहा कि – पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल भरोसेमंद शख्सियत हैं। वे छत्‍तीसगढि़या संस्‍कृति, परंपरा को आगे लेकर जाकर उसे विकास से जोड़ते हैं। इसका प्रमाण उनके मुख्‍यमंत्रीत्‍व कार्यकाल में पूरे देश ने देखा है। उन्‍होंने कई कीर्तिमान गढ़े और छत्‍तीसगढ़ का सम्‍मान बढ़ाया। दूसरी ओर भाजपा के प्रत्‍याशी संतोष पांडे हैं जो पांच साल दु:ख-दर्द में झांकने तक नहीं आए। वे कोरोनाकाल में कहां थे इसका कोई अता-पता नहीं। क्षेत्र के विकास में उनकी कोई भागीदारी नहीं है। आप सभी 26 अप्रैल को पंजा छाप में बटन दबाकर भूपेश बघेल को सांसद चुनकर भाजपा से छुटकारा पाने का निश्‍चय कर लीजिए।

कांग्रेस के पांच न्‍याय और 25 गारंटी के बारे में बताते हुए उन्‍होंने कहा कि – कांग्रेस ने अपने न्‍याय पत्र में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए नौकरियों, शैक्षणिक संस्थानों में दस प्रतिशत कोटा बिना किसी भेदभाव के सभी जातियों, समुदायों के लिए लागू करने की घोषणा को शामिल किया है। कांग्रेस गारंटी देती है कि वह अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ष के लिए आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत से बढ़ाने के लिए संवैधानिक संशोधन पारित करेगी। देशव्यापी सामाजिक-आर्थिक और जाति जनगणना कराई जाएगी। सार्वभौमिक स्वास्थ्य देखभाल के लिए 25 लाख रुपये तक के कैशलेस बीमा का राजस्थान मॉडल अपनाया जाएगा। यह सभी घोषणाएं महत्‍वपूर्ण है।

इन कार्यक्रमों में पूर्व विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू, जिला महामंत्री चुम्मन साहू, जिला प्रवक्‍ता राहुल तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष रितेश जैन, एसटी सेल जिला अध्यक्ष लादूराम तुमरेकी, संयुक्त महामंत्री विपीन यादव, एकनाथ सिन्हा, ब्लॉक महामंत्री विजय साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष नेहरू लाल साहू, नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष सुनील लारोकर, ब्लॉक महामंत्री सोनू खान, सचिव अमित अग्रवाल, श्रीमती पुष्पा सिन्हा, जयपाल यादव सलमान खान पार्षद, सूरज साहू, अकील मेमन, शकील कुरेशी, मोहसिन खान, ब्लॉक महामंत्री खिलेश्वर साहू, कुलदीप साहू, धीरेन्द्र तिवारी सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!