नयनतारा शर्मा कॉलेज में वार्षिक सेमिनार श्रृंखला का शुभारंभ, हेल्थ अवेयरनेस एवं करियर गाइडेंस पर विशेषज्ञों ने किया मार्गदर्शन” khabar 36 Garh is news sipat ntpc bilaspur chhattisgarh

दैनिक जीवन में स्वस्थ आदतों को अपनाने तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के विभिन्न उपायों पर विद्यार्थियों से संवाद किया: डॉ. एम. महेश सिंह व डॉ. कृति अग्रवाल

Mohammad Nazar editor sipat ntpc
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ सीपत। नयनतारा शर्मा कॉलेज, पंधी में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उनके ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष विभिन्न विषयों पर विशेष सेमिनार एवं व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष आयोजित सेमिनार श्रृंखला के प्रथम दिवस हेल्थ अवेयरनेस एवं करियर गाइडेंस विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. एम. महेश सिंह, गैस्ट्रोलॉजी एवं हेमेटोलॉजी विभाग तथा डॉ. कृति अग्रवाल, पैथोलॉजिस्ट ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य एवं करियर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।
डॉ. एम. महेश सिंह एवं डॉ. कृति अग्रवाल ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली, नियमित व्यायाम, संतुलित खान-पान एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने दैनिक जीवन में स्वस्थ आदतों को अपनाने तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के विभिन्न उपायों पर विद्यार्थियों से संवाद किया।
इसके साथ ही चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को डॉक्टर बनने की प्रक्रिया, मेडिकल क्षेत्र में करियर की संभावनाओं तथा लक्ष्य प्राप्ति के लिए आवश्यक तैयारी के संबंध में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने भविष्य के लक्ष्य निर्धारित कर उस दिशा में निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर नयनतारा शर्मा कॉलेज की जॉइंट डायरेक्टर डॉ. नमिता द्विवेदी, डायरेक्टर/चेयरमैन श्री प्रांजल धर शर्मा, प्राचार्या डॉ. सुलक्षणा वास्निक सहित कॉलेज का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें करियर चयन, लक्ष्य निर्धारण एवं भविष्य की बेहतर योजना के लिए प्रेरित करना रहा। विद्यार्थियों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य एवं करियर से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

