शा.आईटीआई खम्हरिया में धूमधाम से मना 5वां कौशल दीक्षांत समारोह, मेधावी व सांस्कृतिक प्रतिभाओं का हुआ सम्मान: khabar 36 Garh is news sipat bilaspur chhattisgarh


पीएम-सेतु योजना से आईटीआई अब आधुनिक तकनीक से जुड़ रहे हैं और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुल रहे हैं: विधायक लहरिया

Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर।शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खम्हरिया, बिलासपुर में दिनांक 21/11/2026 को 5वां कौशल दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक मस्तूरी श्री दिलीप लहरिया जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सरस्वती देवी सोनवानी जी, जनपद अध्यक्षा, जनपद पंचायत मस्तूरी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री रविंद्र साहू जी, जीएम हिंद मल्टी सर्विसेज, हिंदाडीह बिलासपुर एवं श्रीमती श्वेता शैलेंद्र खांडेकर जी, सरपंच ग्राम पंचायत खम्हरिया, अहमद मोमिन, पिंटू जांगड़े,सीपत क्षेत्र के वारिष्ट पत्रकार मोहम्मद नज़ीर हुसैन, मोती किशोर जायसवाल उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य गगन साहू जी की उपस्थिति रही।
समारोह में उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाण पत्र (NTC) वितरित किए गए तथा प्रत्येक व्यवसाय के शीर्ष 3 मेधावी विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मेधावी छात्रों के माता-पिता भी उपस्थित थे, जिन्होंने अपने बच्चों की सफलता पर गर्व व्यक्त किया।
समारोह का विशेष आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा, जिसमें प्रशिक्षणार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम इस प्रकार रहे:अतिथि स्वागत गीत नम्रता, नीतू (कोपा से),रिमिक्स सॉन्ग वर्षा, शारदा एवं टीम (उपकरण यांत्रिक से) – मौलि सुरतिया छत्तीसगढ़िया गाना देशभक्ति गीत (संदेश से आते हैं) समिर एवं तुला राम (मैकेनिक डीजल),राऊत नाचा भूपेन्द्र, कमल किशोर एवं टीम जूनियर (उपकरण यांत्रिक),रैम्प वॉक ईशिका, भूमिका एवं टीम (कोपा से),मोटिवेशनल सॉन्ग मंजीत (वेल्डर से)
,कर्मा गाना में डांस नीतू, नम्रता एवं टीम (कोपा से),रिमिक्स सॉन्ग में डांस सरोज, वंशिका एवं टीम (मैकेनिक डीजल), भाषण (पर्यावरण) प्रीतम (वेल्डर से)

सभी प्रशिक्षणार्थियों की प्रस्तुति पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। मुख्य अतिथि श्री लहरिया जी ने सभी सांस्कृतिक प्रतिभाओं की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में विधायक जी ने स्वयं छत्तीसगढ़ी गीत गाकर छात्रों को मोटिवेट किया, जिससे पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि पीएम-सेतु योजना से आईटीआई अब आधुनिक तकनीक से जुड़ रहे हैं और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुल रहे हैं। कौशल से ही समृद्धि आएगी।
इस कार्यक्रम का मंच संचालन वरिष्ठ प्रशिक्षण अधिकारी ओम त्रिपाठी जी ने किया।
