bilaspur

युवा मतदाताओं के पंजीयन के लिए 21 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर” khabar 36 Garh is news bilaspur chhattisgarh

स्कूल-कॉलेजों में चलेगा अभियान, जिला निर्वाचन कार्यालय ने जारी किए निर्देश
बिलासपुर, 8 अक्टूबर 2026/भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में नए एवं युवा मतदाताओं के पंजीयन के लिए 21 अक्टूबर तक स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को शिविरों का आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विशेष अभियान के तहत मतदाता सूची में अब तक नाम दर्ज नहीं करा पाए पात्र नागरिकों तथा सूची से नाम हटाए गए व्यक्तियों के पंजीयन पर जोर दिया जाएगा। इसके लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों और समस्त उच्च शैक्षणिक संस्थानों जैसे कॉलेज, यूनिवर्सिटी में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। बूथ लेवल अधिकारियों के सहयोग से इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के माध्यम से पात्र युवा मतदाताओं का पंजीयन कराया जाएगा। जिला निर्वाचन कार्यालय ने शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सभी शैक्षणिक संस्थानों में शिविर आयोजित कराने तथा निर्धारित तिथियों की जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!