एनटीपीसी सीपत ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सतर्कता का संदेश: khabar 36 Garh is news sipat ntpc bilaspur chhattisgarh

Mohammad Nazar editor sipat ntpcख़बर 36 गढ़ न्यूज़ सीपत: एनटीपीसी सीपत द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत 28 अक्टूबर 2026 को बिलासपुर स्थित रामा मैग्नेटो मॉल में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। बाल भारती पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से लोगों को सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार से दूर रहने का संदेश दिया।अधिक से अधिक लोगों तक सतर्कता का संदेश पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।उल्लेखनीय है कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” थीम पर 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इसी क्रम में एनटीपीसी सीपत द्वारा बाल भारती पब्लिक स्कूल में क्विज एवं ड्राइंग प्रतियोगिताओं, परियोजना प्रभावित क्षेत्र के आसपास के स्कूलों में सतर्कता संबंधी प्रतियोगिताओं तथा ग्राम पंचायत कर्रा में ग्रामसभा का आयोजन भी किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सतर्कता के प्रति जागरूक किया जा सके।