bilaspur

अवैध धान भण्डारण के विरूद्ध प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्यवाही ? Khabar 36 Garh is News bilaspur

5 दुकानों से सवा 4 लाख से ज्यादा के धान जब्त

          Mohammad Nazir Hossain chief editor bilaspur
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर, 24 नवम्बर 2025/ जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान संग्रहण एवं परिवहन के विरूद्ध दनादन कार्रवाई की गई। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जांच टीम ने आज आधा दर्जन से ज्यादा स्थानों पर छापामार कार्रवाई की। इनमें 5 दुकानों से 338 कट्टा अवैध रूप से रखा गया धान (135 क्ंिवटल) जब्त किया गया। जब्त धान की कीमत सवा 4 लाख रूपए से ज्यादा की है। मण्डी अधिनियम के तहत उपरोक्त मामलों में केस दर्ज किया गया है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि धान की आवक बढ़ने के साथ दलालनुमा लोग भी अपना धान खपाने के प्रयास में लगे हैं। प्रशासन ने ऐसे लोगों की सूची तैयार की है और उनकी हर गतिविधियों पर प्रशासन नजर गड़ाये हुए है। एसडीएम एवं राजस्व विभाग के नेतृत्व में बनी जांच टीम को सक्रिय कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आज ग्राम सेन्दरी (कोनी) के व्यापारी शत्रुघ्न साहू के संस्थान से 75 कट्टी धान जब्त किया। इसी प्रकार सलका (बेलतरा) निवासी रामकृष्ण कश्यप की संस्थान से 50 कट्टी धान बरामद किया गया। कोटा के थोक व्यापारी हरीश गोयनका के स्वस्तिक ट्रेडर्स फर्म 36 क्ंिवटल धान जब्त किया गया। खाद्य एव मण्डी विभाग ने कार्रवाई की। सीपत के एक किराना व्यवसायी के कब्जे से भी 60 कट्टी अवैध रूप से रखा गया धान बरामद किया गया। सीपत तहसील के अंतर्गत ग्राम खम्हरिया में भी व्यापारी विनोद गोयल के यहां से 63 बोरी धान बरामद किया गया। सम्पूर्ण खरीदी अभियान के अंतर्गत इस तरह अवैध धान संग्रहण एवं परिवहन के विरूद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!