बिलासपुर

संभाग स्तरीय युवा सांसद प्रतियोगिता में देश के ज्वलंत मुद्दों पर हुई चर्चा, संविधान से प्रत्येक नागरिक को मिले समान अधिकार : संभाग आयुक्त

Khabar 36 Garh news bilaspur chhattisgarh



*संविधान से प्रत्येक नागरिक को मिले समान अधिकार : संभाग आयुक्त*

*आठ जिलों के 294 प्रतिभागियों ने लिया भाग*

*युवा सांसद के माध्यम से छात्रों में नेतृत्व क्षमता का विकास*

बिलासपुर मोहम्मद नज़ीर हुसैन 22,नवंबर 2024 / संभाग स्तरीय युवा सांसद प्रतियोगिता 2024- 25 का आयोजन सरस्वती स्कूल कोनी में किया गया। कार्यक्रम में आठ जिलों के 294 प्रतिभागियों ने भाग लिया और देश के कई ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम के शुभारंभ सत्र में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल और  समापन सत्र संभाग आयुक्त श्री महादेव कावरे के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
       सरस्वती शिशु मंदिर कोनी के लखीराम सभागार में आयोजित युवा सांसद कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांसद की भूमिका निभाई और देश के महत्पूर्ण विषयों पर पक्ष ,विपक्ष की भूमिका में चर्चा की।  कृषि फसलों का समर्थन मूल्य , एक देश एक चुनाव , महिला सुरक्षा, सायबर क्राइम के साथ तीन तलाक के विषयों पर बेबाकी से प्रश्न किया। पक्ष के प्रतिभागियों द्वारा  विपक्ष के प्रश्नों का जवाब दिया गया। प्रतिभागियों  ने  युवा सांसद कार्यक्रम में देश के ज्वलंत मुद्दो स्वास्थ्य, शिक्षा, विश्व, कृषि, बालिका शिक्षा, सुरक्षा, कानून से संबंधित प्रश्न पूछे और उन पर चर्चा की।
      कार्यक्रम का उद्देश्य एवं रुपरेखा संयुक्त संचालक सह नोडल अधिकारी भी आर पी आदित्य के द्वारा रेखांकित करते हुए बताया गया कि इस माध्यम से बच्चों की नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर ने शुभारंभ सत्र संसद में में होने वाली गतिविधियों के बारे में प्रतिभागियों को बताया, उन्होंने छात्रों से अपेक्षा की वे अच्छे वक्ता एवं जनप्रतिनिधि के रुप में भविष्य में सामने आएं।


     संभाग आयुक्त बिलासपुर श्री महादेव कावरे (IAS)। समापन समारोह  के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने  प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया व भविष्य के लिये अभी से लक्ष्य तैयार कर आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया उन्होंने अपना जीवन परिचय देते हुए किये गय संघर्षों और अपने जीवन अनुभव साझा करते हुए देने हुए बच्चों को जीवन मे आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित किया।
        प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कोरबा, द्वितीय जांजगीर-चांपा व गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। लोकसभा स्पीकर का उत्कृष्ट पुरस्कार रायगढ़ जिला, उत्कृष्ट प्रधानमंत्री मुंगेली, नेता प्रतिपक्ष-सारंगढ़, नेतापक्ष- सक्ती , मार्शल का पुरस्कार (अर्दली) – बिलासपुर जिले को प्राप्त हुआ।
      कार्यक्रम में निर्णायक डा. एस.एल. निराला प्राचार्य जीडीसी महाविद्यालय,  श्री सतीश दुबे प्राध्यापक, श्रीमती शिवानी सिंह डिप्टी  डायरेक्टर पंचायत, श्री आर पी आदित्य, उप संचालक रहे। श्री प्रफुल्ल शर्मा,. श्री गौरीशंकर कटकवार, श्री प्रशांत राय, सहा संचालक ,श्री भूपेन्द्र कौशिक सहा संचालक ,श्री एस एल  खूंटे, श्री जीतेन्द्र बापरे, श्रीमती सरिता शराफ, श्रीमती अर्चना कश्यप, श्री उमेश बावरे, कर्मेश ठावरे,श्री बी. जेम्स अब्राहम का विशेष योगदान रहा।मंच संचालन श्री प्रशांत  रॉय और आभार प्रदर्शन श्री भूपेंद्र कौशिक सहायक संचालक के द्वारा किया गया।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!