बिलासपुर

राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा जिले में विवाह पूर्व परामर्श केंद्र ‘तेरे मेरे सपने’ की होगी स्थापना ?  Khabar 36 Garh is news bilaspur chhattisgarh

केंद्रों में महिलाओं ,बच्चों और बुजुर्गों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

                               

केंद्रों में महिलाओं ,बच्चों और बुजुर्गों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

मोहम्मद नज़ीर हुसैन, चीफ़ एडिटर ख़बर 36 गढ़

बिलासपुर, 25 मार्च 2025/राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ममता कुमारी ने आज सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए शासन के सभी केंद्रों में बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित हो। घरेलू हिंसा और तलाक के बढ़ते मामलों के मद्देनजर आयोग द्वारा विवाह पूर्व परामर्श केंद्र देश भर में खोले जाने की जानकारी उन्होंने दी और संभाग के सभी जिलों में केंद्र के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। आयोग को आवश्यक जानकारी देने के लिए प्रत्येक जिले में डीएसपी रैंक के अधिकारी को नोडल बनाया जाएगा, आयोग की सदस्य ने कहा कि महिलाओं ,बच्चों और बुजुर्गों के प्रति अधिक मानवीय दृष्टिकोण और संवेदनशीलता बरती जानी चाहिए।


सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में आयोग की सदस्य श्रीमती ममता कुमारी ने जिले के विभिन्न केंद्रों में निरीक्षण के दौरान पाई गई खामियों से अवगत कराते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जेल में महिला बंदियों के बच्चों के लिए प्ले एरिया लाइब्रेरी, और कंप्यूटर शिक्षा की सुविधा होनी चाहिए साथ ही कैदियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के भी उन्होंने निर्देश दिए। वृद्धाश्रम में बुजुर्गो के लिए समुचित इंतजाम के निर्देश उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को दिए। महिला हेल्पलाइन सेंटर सखी केंद्र के लिए भवन निर्माण में तेजी के साथ ही प्रकरणों के निराकरण में भी तेजी से कार्य के लिए कहा गया,उन्होंने जिला अस्पताल में बुजुर्गों और महिलाओं के लिए व्यवस्थाओं के विषय में सिविल सर्जन डॉ अनिल गुप्ता से जानकारी ली व मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी से महिलाओं के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।
श्रीमती ममता कुमारी ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते वैवाहिक समस्याओं ,घरेलू हिंसा और तलाक के बढ़ते प्रकरणों को देखते हुए आयोग द्वारा विवाह पूर्व परामर्श केंद्रों की स्थापना की जा रही है बिलासपुर संभाग के सभी जिलों में केंद्र ‘ तेरे मेरे सपने’ की स्थापना की जाएगी जिसके लिए अधिकारी आवश्यक तैयारियां करें, उन्होंने कहा कि महिलाओं बच्चों और बुजुर्गों के प्रति अधिक संवेदनशीलता और उनकी सुविधाओं के प्रति अधिक सजग रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आयोग से संवाद के लिए प्रत्येक जिले में नोडल अधिकारी बनाए जाएं।
बैठक में राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, सरला केसरिया, एडीएम आर ए कुरुवंशी, जांजगीर चांपा जिले के पुलिस अधीक्षक, मुंगेली जिले के पुलिस अधिकारी, उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीणअर्चना झा, महिला विरुद्ध अपराध अन्वेषण इकाई की प्रभारी श्रीमती गरिमा द्वेदी , सखी केंद्र प्रभारी मीनाक्षी पांडे, समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा मैथ्यू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रमोद तिवारी, जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ अनिल गुप्ता ,महिला बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!