बिलासपुर

आजादी 79 वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव’ अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का हुआ शुभारंभ, हर घर फहरेगा तिरंगा ? Khabar 36 Garh news bilaspur chhattisgarh

जनसमस्या निवारण शिविर से दिया गया तिरंगा अभियान में भागीदारी का संदेश


Mohammad Nazir Hossain chief editor bilaspur
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर, 2 अगस्त 2025/ देश की आज़ादी के 79 वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आगाज़ किया गया।कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सभी जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस अभियान में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाएं।  2 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले इस राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत जिला प्रशासन ने आमागोहन में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर से की। जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल ने बिहान दीदियों और जनप्रतिनिधियों के साथ तिरंगा लहराकर जिलेवासियों को अभियान में भागीदारी का संदेश दिया।


     कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सभी जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लें और अपने घरों पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति सम्मान और एकता का संदेश दें। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल ध्वज फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देशप्रेम, राष्ट्रीय गौरव और नागरिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करता है।
     आमागोहान में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल ने बिहान स्व-सहायता समूह की दीदियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ तिरंगा लहराकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारी आज़ादी का प्रतीक है, जिसे हर घर पर फहराकर हम अपने देश के प्रति कृतज्ञता और समर्पण व्यक्त कर सकते हैं।
     शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीण नागरिक, अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रध्वज को सम्मानपूर्वक सलामी दी और ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर  अधिकारियों ने निर्धारित नियमों का पालन करते हुए अपने घरों पर तिरंगा फहराने के बारे में भी जानकारी दी।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!