गांजा अंतर्राज्यीय तस्करी को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार किया : khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh


Mohammad Nazir Hossain chief editor bilaspur
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर: तोरवा पुलिस एवं एसीसीयू टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए 10 किलोग्राम गांजा के साथ एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल एवं सीएसपी गगन कुमार एवं तोरवा थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैच के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में बिलासपुर रेलवे स्टेशन बुधवारी बाजार क्षेत्र में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही थी। इसी क्रम में एक व्यक्ति भारी बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पूछताछ करने पर वह घबराकर गोलमोल जवाब देने लगा और भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्काल उसे पकड़कर बैग की तलाशी ली, जिसमें खाकी टेप से लिपटे दो पैकेट मिले तलाशी में आरोपी के कब्जे से 10 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने गांजा संबलपुर (ओडिशा) से लाना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आमोद प्रसाद बरई उर्फ अमोद चौरसिया (28 वर्ष), निवासी मझबलिया, जिला बेतिया (बिहार) के रूप में हुई।आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।








