bilaspur

दर्राभांठा पंचायत में पानी बिजली समस्याओं को लेकर सरपंच एनल धृतलहरे ने ग्रामीणों के साथ कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन : khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh

5 पानी टैंकर व 5 लाख लीटर टंकी निर्माण , खूंटाघाट डेम से पानी छोड़ने और 100 वॉट ट्रांसफार्मर लगाने की मांग

Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर:– सीपत क्षेत्र अप्रेल महीने में भीषण गर्मी के चलते ग्राम पंचायत दर्राभांठा में बढ़ते पानी और बिजली संकट को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। सरपंच एनल धृतलहरे ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल को ज्ञापन सौंपकर तीन प्रमुख समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि गांव में पिछले कई वर्षों से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है, जो गर्मी आते ही और विकराल रूप ले लेती है। जलस्तर अत्यधिक नीचे चले जाने के कारण लोगों को पीने के पानी के लिए दूर-दूर भटकना पड़ रहा है। ऐसे में ग्रामीणों ने एनटीपीसी सीपत के सीएसआर मद से गांव में 5 पानी टैंकरों के माध्यम से नियमित जल आपूर्ति और 5 लाख लीटर क्षमता की पानी टंकी निर्माण कराने की मांग की है। दूसरे मुद्दे के रूप में ग्रामीणों ने खूंटाघाट डेम से पानी छोड़े जाने की मांग उठाई है। ज्ञापन में कहा गया है कि नदी नाले सूख चुके हैं और बोरवेल का जलस्तर भी काफी नीचे चला गया है, जिससे गांव में पेयजल संकट और गहरा गया है। ऐसे में डैम से पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों को राहत मिल सकती है। वहीं तीसरे मामले में गांव में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती पर भी नाराजगी जताई गई है। ग्रामीणों ने बताया कि बिना सूचना घंटों बिजली बंद रहने से आमजन का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। साथ ही वार्ड क्रमांक 06 में लगे 63 वॉट ट्रांसफार्मर की जगह 100 वॉट ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की गई है, ताकि बिजली आपूर्ति सुचारू हो सके। सरपंच एनल धृतलहरे ने बताया कि हमारे दर्राभांठा गांव में पानी और बिजली की समस्या अब असहनीय हो चुकी है। ग्रामीणों को रोजाना बुनियादी जरूरतों के लिए जूझना पड़ रहा है। हमने कलेक्टर से मुलाकात कर समस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग की है।  ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान करेगा, ताकि गांव में पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध हो सकें।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!