दिलीप लहरिया के प्रयासों व अनुशंसा से मंडी बोर्ड निधि से लगभग ₹11.91 लाख की लागत से स्वीकृत सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन हुआ: khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh

दिलीप लहरिया विधायक के साथ ही विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास पुरूष हैं करीब 3 साल में करोड़ों रुपए के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य किए जा रहे हैं

Mohammad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर,/ विगत दिनों से पूरे विधानसभा क्षेत्र के गांव पंचायत में विकास कार्यों की लहर दौड़ गई है इस कड़ी में विधानसभा के अंतर्गत ग्राम-पंचायत पाराघाट में माननीय विधायक एवं उपसचेतक श्री *दिलीप लहरिया* जी के सतत प्रयासों एवं अनुशंसा से मंडी बोर्ड निधि से लगभग ₹11.91 लाख की लागत से स्वीकृत सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन सम्पन्न हुआ।
यह महत्वपूर्ण विकास कार्य ग्रामवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ी पहल है, विशेष कर ग्रामवासियों की समस्याओं को माननीय विधायक जी ने संज्ञान में लेते हुए। बरसात के दिनों में माताचौरा से मुक्तिधाम तक जाने वाली रोड होने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी।
इस गरिमामयी अवसर पर जिला पंचायत प्रतिनिधि संतोष दुबे जी, ब्लॉक अध्यक्ष भोलाराम साहू जी, एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि गण व बड़ी संख्या में सम्मानित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।









