bilaspur

मिशन न्यू इंडिया के 22 वां स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवी हुवे सम्मानित: khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh

मिशन न्यू इंडिया युवाओं को सामाजिक जागरूकता, राष्ट्र निर्माण और जनसेवा से जोड़ने का सराहनीय कार्य है : सुशांत शुक्ला विधायक



Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर। मिशन न्यू इंडिया युवा मोर्चा के 22वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने संगठन द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि मिशन न्यू इंडिया युवाओं को सामाजिक जागरूकता, राष्ट्र निर्माण और जनसेवा से जोड़ने का सराहनीय कार्य कर रहा है। विधायक श्री शुक्ला ने संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसके कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

समारोह की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन करते हुए मिशन न्यू इंडिया युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमाशंकर साहू ने संगठन की 22 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मिशन न्यू इंडिया लगातार समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य कर रहा है और भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता तथा युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत करेगा।

सीपत-बिलासपुर 22 जून 2026 मिशन नव भारत युवा मोर्चा के तत्वावधान में संगठन का 22वां स्थापना दिवस, समाजसेवी एवं पत्रकार सम्मान समारोह तथा विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जल संसाधन विभाग स्थित प्रार्थना भवन, बिलासपुर में भव्य रूप से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मिशन नव भारत युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमाशंकर साहू ने की। विशिष्ट अतिथियों में राजेश सिंह, राजेश सूर्यवंशी, विक्रम सिंह ठाकुर, रामदयाल उइके, विजय बहादुर जगत, जया जलेश्वर साहू गायत्री साहू,एवं अजयनी साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा, पत्रकारिता, शिक्षा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों में सरपंच बसंत साहू,धनित्तर सुर्यवंशी, जनक साहू,सकून राजूराम साहू,कविता टिकेश्वर  के साथ जिला अध्यक्ष प्रवीण साहू को सम्मानित किया गया। साथ ही आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ प्राप्त किया।



इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने अपनी प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में जिले भर से समाजसेवी में अरुणिमा मिश्रा, पत्रकार, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। साहू समाज संभाग अध्यक्ष हरिश्चंद्र साहू उपाध्यक्ष रामवतार साहू नगर सेठ शत्रुहन साहू संभाग सचिव ब्रजेश साहू,जिला सचिव पुन्नी राम साहू के साथ उपाध्यक्ष तिरिराम साहू,राजकुमार साहू रमेश साहू,नद साहू,पीयूष अंकित साहू साहू समाज बिलासपुर, जांजगीर,कोरबा,मुंगेली,बेमेतरा जिले से प्रखर पत्रकार महासंघ के जिलाध्यक्ष नंदकुमार राजपूत, कोषाध्यक्ष तरुण शर्मा एवं महासचिव जगदीश घृतलहरे भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मिशन नव भारत युवा मोर्चा, सरगम समाज सेवा फाउंडेशन तथा सहयोगी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!