bilaspur

लंबित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर बिलासपुर के सड़कों पर रैली निकालकर मांग करती मितानिन: khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh


Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर  – बिलासपुर जिले में चुनावी वादों को याद दिलाने प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ छत्तीसगढ़ के आव्हान पर गुरुवार को बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के मितानिन, मितानिन प्रशिक्षक,हेल्प डेस्क फेसिलेटर एवं ब्लाक कोआर्डिनेटर ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया अपनी लंबित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत मितानिन कार्यक्रम के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में रैली निकाल कर माननीय मुख्यमंत्री जी नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और शीघ्र निर्णय की मांग की
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव के पहले किए गए वादों को आज तक पूरा नहीं किया है जिससे मितानिनों मे भारी नराजगी व निराशा हुई है चुनावी घोषणा पत्र में मितानिन कमिँयो के मानदेय मे 50 प्रतिशत वृद्धि तथा उन्हें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संविलियन करने का आश्वासन दिया था लेकिन तीन साल बीच जाने के बाद भी शासन के ओर से ठोस कदम नहीं उठाया गया है और इसी मुद्दों को लेकर प्रदेश भर में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन की रणनीति बनाई गई
गुरुवार को बिलासपुर जिले के मस्तुरी, बिल्हा ,तखतपुर व कोटा विकास खण्ड से बडी संख्या में मितानिन कार्यकर्ताओं जिला मुख्यालय पहुंची और अरपा रिवर व्यू से रैली निकालकर सिम्स मेडिकल कॉलेज, संतोष भुवन, प्रेस क्लब, कम्पनी गार्डन, पंडित देवकीनंदन चौक,मुख्य डाक घर ,कोनहरे गार्डन ,नेहरू चौक से कलेक्ट्रेट रैली निकाली धरना प्रदर्शन के दौरान मितानिनो ने स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी भूमिका पारा, मोहल्ला व ग्राम के अंतिम छोर के बसाहट तक स्वास्थ्य सेवा पहुचाने के लिए किए जा रहे काम व वर्तमान चुनौतियों और शासन से की गई मांगो को प्रमुखता से उठाया उनका कहना था कि कोरोना काल से लेकर आज तक वे फंटलाइन का वर्कर के रूप में काम कर रही है लेकिन मानदेय बहुत ही कम है और मंहगाई के दौर में परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो रहा है प्रदर्शन के बाद माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम से कलेक्टर को प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंपते हुए मितानिनो ने मांग की चुनावी घोषणा पत्र के वादे को पूरा करने की मांग की ।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!