सीपत एनटीपीसी में बिजली का खज़ाना, फिर सीपत अंधेरे में क्यों: विधायक दिलीप लहरिया khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh


बिजली कटौती से सीपत क्षेत्र की जनता त्रस्त, कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, बिजली ऑफिस का घेराव

Mohammad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर/सीपत :– मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र की बिजली, पानी, सड़क, खाद-बीज, शिक्षा, स्वास्थ्य और बढ़ती महंगाई जैसी जनसमस्याओं को लेकर मंगलवार को कांग्रेस ने सीपत में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के नेतृत्व में नवाडीह चौक पर विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। इसके बाद कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रैली निकालते हुए बिजली विभाग कार्यालय का घेराव किया और सात सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार गरिमा सिंह ठाकुर एवं विद्युत विभाग के एई कौशल जायसवाल को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र निराकरण की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। धरना को संबोधित करते हुए मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि एनटीपीसी सीपत में बिजली उत्पादन होने के बावजूद क्षेत्र के लोग रोजाना पांच से छह घंटे की बिजली कटौती झेलने को मजबूर हैं। किसानों की सिंचाई, विद्यार्थियों की पढ़ाई और आम लोगों का दैनिक जीवन बिजली संकट से प्रभावित है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पहले उद्योगपतियों को बिजली उपलब्ध करा रही है, जबकि गांवों में लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के नाम पर जनता को राहत देने का दावा किया जा रहा है, लेकिन दूसरी ओर बिजली बिल बढ़ाकर लोगों की जेब पर बोझ डाला जा रहा है। कई गांवों में जर्जर और झूलते बिजली तार हादसों को आमंत्रण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनहीन हो चुकी है। यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो किसानों और ग्रामीणों के हित में बड़े फैसले लिए जाएंगे। उन्होंने सीपत से कुली सड़क निर्माण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि टेंडर और राशि स्वीकृत होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं होना सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है।

जिलाध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री बोले : जनता को राहत नहीं मिली तो कांग्रेस घर-घर पहुंचाएगी आंदोलन
जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि जब तक क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं होती, तब तक बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के बीच जाकर बिजली संकट और पूर्व की 400 यूनिट तक बिजली राहत जैसी योजनाओं की जानकारी देगी तथा जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष जारी रखेगी

राजेंद्र धीवर बोले : खाद-बीज और बिजली संकट ने किसानों की बढ़ाई मुश्किलें , जनसमस्याओं पर सरकार विफल, जनता के हक की लड़ाई जारी रहेगी
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से किसान, मजदूर और आम नागरिक सभी परेशान हैं। खाद-बीज की समस्या से किसान जूझ रहे हैं और बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कांग्रेस जनता की आवाज बनकर हर स्तर पर संघर्ष करेगी। सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दुबे सिंह कश्यप ने कहा कि प्रदेश की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए भटक रही है, जबकि सरकार केवल दावे कर रही है। किसानों को समय पर खाद, बीज और बिजली नहीं मिलना सरकार की विफलता है। कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर लगातार जनआंदोलन करती रहेगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज खरे ने कहा कि प्रदेश का किसान, व्यापारी, युवा, माता-बहन और आम नागरिक सभी वर्तमान व्यवस्था से परेशान हैं। सरकार जनभावनाओं की अनदेखी कर रही है। कांग्रेस जनता के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद जायसवाल ने कहा कि किसानों की उम्मीदों और मेहनत के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है। बिजली, सड़क और महंगाई जैसे मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस उनके संघर्ष की आवाज बनेगी।
कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक जनता की लड़ाई लड़ेगी और तब तक संघर्ष जारी रहेगा, जब तक लोगों को उनका अधिकार नहीं मिल जाता। धरना प्रदर्शन के बाद विधायक दिलीप लहरिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवाडीह चौक से बिजली विभाग कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग का घेराव किया। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने विभाग में स्टाफ की कमी दूर करने, जर्जर बिजली तारों को बदलने, नियमित एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की। इस अवसर पर विधायक दिलीप लहरिया, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र धीवर, दुबे सिंह कश्यप, मनोज खरे, वीरेंद्र शर्मा, प्रमोद जायसवाल, चित्रकांत श्रीवास, अहमद मोमिन, भागीरथी पोरते, देव सिंह पोरते, बूटन पाटनवार, ईश्वर पाटनवार, अशोक सूर्यवंशी, जिला उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस के राजू सूर्यवंशी, भोज यादव, दुर्गा तिवारी, उमेश चंद्राकर, विजय गुप्ता, राजेश्वर साहू, अरविंद लहरिया, उमेश कश्यप, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बावरे, वीरेंद्र पाटनवार, मुनीर खान, रॉक सरपंच विक्रम सिंह सूर्यवंशी, दर्रा सरपंच एनल घृतलहरे, दीपक यादव, दिलीप मननेवार, वृंदा सूर्यवंशी, जानू टंडन, वीरेंद्र लैहर्षण, राकेश लैहर्षण, सीपत यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रीतेश पनौरे, गौतम खरे , क्रांति सक्सेना , राकेश डोंगरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









