सीपत पुलिस की बड़ी कार्यवाही ग्राम खांडा मेन रोड में रेड दो आरोपी गिरफ्तार : khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh

पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में चेतना
विरुद्ध नशा अभियान के तहत की गई कार्यवाही

आरोपियों से देशी शराब परिवहन करते कुल 16.200 लीटर शराब कीमत 7200 रूपये एवं एक्टीवा वाहन क्रमांक सीजी 10 बीव्ही 1695 जप्त कर आरोपी गणों को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
अवैध नशा के विरूद्ध सीपत पुलिस की निरंतर कार्यवाही जारी
गिरफ्तार आरोपी- 1.रमेश कुमार उर्फ रामेश्वर प्रसाद बंजारे पिता अगम दास बंजारे उम्र 49 साल 2. प्रमेंद्र डहरिया पिता तेरस राम उहरिया उम्र 29 साल दोनो निवासी देवरी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0
Mohammad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ सीपत / कच्ची महुआ शराब के गढ़ खांडा में नशे का अवैध व्यापार करने वालो के विरूद्ध पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में सीपत पुलिस द्वारा दिनांक 03.07.2026 को मुखबिर से सूचना मिला कि आरोपी रमेश बंजारे भारी मात्रा में देशी शराब बिक्री के लिए एक्टीवा वाहन से ले जा रहा है सूचना पर ग्राम खांडा पेट्रोल पम्प के पास मेन रोड में रेड कार्यवाही करने पर आरोपी रमेश बंजारे अपने एक अन्य साथी प्रमेंद्र डहरिया के साथ एक्टीवा वाहन में भारी मात्रा में देशी प्लेन शराब ले जाते हुए मिला, जिसे विधिवत कार्यवाही करते हुए शराब बिक्री करने के लिए अवैध रूप से परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की गई, जहां आरोपी 1.रमेश कुमार उर्फ रामेश्वर प्रसाद बंजारे पिता अगम दास बंजारे उम्र 49 साल 2. प्रमेंद्र डहरिया पिता तेरस राम उहरिया उम्र 29 साल दोनो निवासी देवरी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 से, कुल 16.200 लीटर देशी प्लेन शराब एवं एक्टीवा वाहन क्रमांक सीजी 10 बीव्ही 1695 को विधिवित जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड








