सूर्यवंशी समाज सर्किल का शपथ ग्रहण समारोह मड़ई में 12 जुलाई रविवार को: khabar 36 Garh is News Raipur Chhattisgarh


Mohammad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ सीपत:
मस्तूरी विकासखंड के ग्राम पंचायत मड़ई में सूर्यवंशी समाज सर्किल के समस्त पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह 12 जुलाई रविवार को 12 बजे अंबेडकर चौक मड़ई में होगा सर्किल सूर्यवंशी समाज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजेश सूर्यवंशी अध्यक्ष जिला पंचायत बिलासपुर होंगे साथ ही कार्यक्रम का अध्यक्षता फिरत अनंत सरपंच करेंगे वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में दिलीप लहरिया विधायक मस्तूरी, रामेश्वर खरे पूर्व विधायक सीपत, राजेंद्र धीवर सदस्य जिला पंचायत, अरूणा चंद्रप्रकाश सूर्या सभापति जिला पंचायत, नितेश सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष जनपद मस्तूरी, मनोज खरे सभापति जनपद, अंकिता अजय पांडेय सदस्य जनपद, श्वेता शैलेन्द्र खांडेकर सरपंच खम्हरियां,राजू सूर्यवंशी महामंत्री जिला कांग्रेस, विरेंद्र लैहर्षण प्रदेश संयोजक कांग्रेस कमेटी सहित अन्य विशिष्ट अतिथि एवं स्थानीय समाज व पंचगढ़ मौजूद रहेंगे










