bilaspur

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने  भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण: khabar 36 Garh is news bilaspur chhattisgarh


जनजातीय गौरव, स्वाभिमान और स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे भगवान बिरसा मुंडा


विश्वविद्यालय  परिसर में जनजातीय वीथिका का किया अवलोकन



Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर, 16 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर  गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर परिसर में स्थापित महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं जनजातीय समाज के गौरव भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के अद्वितीय साहस, त्याग, बलिदान तथा देश की स्वतंत्रता के लिए किए गए ऐतिहासिक संघर्ष को स्मरण किया गया। श्री साय ने विश्वविद्यालय  परिसर में जनजातीय वीथिका का  अवलोकन किया।



   भगवान बिरसा मुंडा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे महान जननायक थे, जिन्होंने अल्पायु में ही ब्रिटिश शासन की शोषणकारी नीतियों के विरुद्ध जनजातीय समाज को संगठित कर ऐतिहासिक आंदोलन का नेतृत्व किया। उन्होंने जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के साथ सामाजिक जागरूकता, स्वाभिमान और सांस्कृतिक अस्मिता के संरक्षण का संदेश दिया।उनके नेतृत्व में प्रारंभ हुआ ऐतिहासिक उलगुलान आंदोलन अन्याय, अत्याचार और शोषण के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक बना। भगवान बिरसा मुंडा का जीवन देशभक्ति, साहस, सामाजिक एकता और अधिकारों के प्रति जागरूकता की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने जनजातीय वीथिका का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर  गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में बनाए गए जनजातीय वीथिका का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने भारतीय जनजातीय नायकों के जीवन, संघर्ष, वीरता एवं देश की स्वतंत्रता में उनके योगदान पर आधारित गैलरी का अवलोकन कर प्रदर्शित जानकारियों की सराहना की।
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जनजातीय महापुरुषों का त्याग, बलिदान एवं संघर्ष हमारी गौरवशाली विरासत का अभिन्न हिस्सा है। जनजातीय वीथिका के माध्यम से युवा पीढ़ी को जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति एवं महान नायकों के योगदान से परिचित होने का अवसर मिलेगा।
      गुरु घासीदास विश्वविद्यालय परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा की स्थापना से विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं युवा पीढ़ी को उनके महान व्यक्तित्व, विचारों और राष्ट्र के प्रति समर्पण से प्रेरणा प्राप्त होगी। यह प्रतिमा जनजातीय समाज की गौरवशाली ऐतिहासिक विरासत और स्वतंत्रता संग्राम में उसके योगदान की स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।
     इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री अमर अग्रवाल एवं श्री सुशांत शुक्ला, जी जी यू विवि कुलपति आलोक चक्रवाल,क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी,पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष राजा पांडे, महापौर श्रीमती पूजा विधानी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी,सहकारी बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह, संभागायुक्त सुनील जैन, आईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं एसएसपी श्री रजनेश सिंह सही प्रोफेसर , विद्वान और छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!