Uncategorized

बाल दिवस पर शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मड़ई में भव्य ‘बाल मेला’ आयोजित: khabar 36 Garh is news sipat ntpc bilaspur chhattisgarh

ऐसे आयोजनों से बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें व्यावसायिक शिक्षा और स्वावलंबन की भावना को बढ़ावा मिलता है : फिरत अनंत सरपंच



Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ सीपत/बिलासपुर। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मड़ई (संकुल बिटकुला, विकासखण्ड मस्तुरी) में आज दिनांक 14 नवंबर 2026 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जन्मजयंती एवं ‘बाल दिवस’ के पावन अवसर पर भव्य ‘बाल मेला’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता और व्यावहारिक कौशल का विकास करना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत मड़ई के सरपंच श्री फिरत राम अनंत तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में शाला प्रबंधक समिति की अध्यक्ष श्रीमती मीना देवी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर पंचायत की ओर से पंच साहिबान श्रीमती प्रमिला साहू व श्रीमती गायत्री देवी टैगवार सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक व युवागण श्री चंद्रभूषण साहू, श्री आशीष अनंत, श्री अनिल टैगवार, श्री पंकज कुमार, श्री भूपेश चंद, श्री भूपेन्द्र टेंगवर, श्री सहदेव प्रसाद साहू और पालक श्री शिवकुमार टेंगवार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके साथ ही, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खम्हरिया के वरिष्ठ व्याख्याता श्री पांडेय सर, श्री लक्ष्मीनारायण भार्गव सर, कुरैशी सर, सहदेव साहू सर, सुनील साहू सर एवं ओगरे सर ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बाल मेले में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न स्टॉल लगाए गए थे, जिनका अतिथियों और ग्रामीणों ने अवलोकन कर सराहना की।

विद्यालय परिवार की सक्रिय सहभागिता:


इस सफल आयोजन में विद्यालय के प्रधान पाठक श्री राजेश कुमार राजगीर, वरिष्ठ शिक्षक श्री ज्योतिदास पाण्डेल, श्री रणजीत कुमार पाटनवार, शिक्षक श्री उमेश कुमार, शिक्षा सहयोगी सुश्री संध्या टेंगवार, सुश्री सुनैना टेंगवार, शिक्षाविद् श्री विदेशी टेंगवार एवं सफाई कर्मचारी श्रीमती अनिता देवी साहू की विशेष और सराहनीय भूमिका रही।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में सरपंच श्री फिरत राम अनंत ने बाल मेले के सफल आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि “ऐसे आयोजनों से बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें व्यावसायिक शिक्षा और स्वावलंबन की भावना को बढ़ावा मिलता है।” मेले में भारी संख्या में उपस्थित पालकगणों और ग्रामवासियों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!