हत्या के आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार, हिस्सा -बंटवारा मांगने के नाम पर पुत्र के द्वारा पिता की गई थी हत्या: khabar 36 Garh is news bilaspur chhattisgarh

गिरफ्तार आरोपी- आशाराम केंवट पिता विश्राम केंवट उम्र 64 साल निवासी बरेली बजरंग चैक थाना सीपत
Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ सीपत बिलासपुर: मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थिया श्रीमती दूरपति बाई रात्रे पति गंगा प्रसाद रात्रे निवासी सेलर थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि प्रार्थिया लोग तीन बहन तीन भाई होते हैं। बडे भाई आशाराम केंवट अपने ससुराल ग्राम बरेली मे परिवार सहित रहता हैं। प्रार्थिया अपने पिताजी के घर ग्राम सेलर मे अपने परिवार के साथ रहकर पिछले 18-20 सालो से पिताजी बुजुर्ग होने से उसका देखभाल करते आ रही है। प्रार्थिया दिनांक 11.11.2026 के सुबह करीबन 11.30 बजे अपने घर के बाडी मे काम कर रही थी पिताजी घर के आंगन मे बैठा था कुछ समय बाद प्रार्थिया की बेटी सीमा घर से प्रार्थिया के पास बाडी आयी और बतायी कि आशाराम मामा आये हैं और नाना से लडाई झगडा कर रहे हैं बतायी तब प्रार्थिया अपने बेटी के साथ घर आयी तो देखी इसके पिताजी को भाई आशाराम के द्वारा लकडी के दरवाजा मे लगाने वाला लोहे का हूक से मारपीट कर उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया था जिससे प्रार्थिया के पिताजी के आधा शरीर जल गया था प्रार्थिया गमछे से अपने पिताजी को ढंकी और आग को बुझाने की कोशिश की हूं एवं एम्बुलेंस 108 से. ईलाज कराने सिम्स अस्पताल बिलासपुर लेकर भर्ती किये थे जहां ईलाज के दौरान रात्रि मे मृत्यु हो गई। प्रार्थिया के पिताजी विश्राम केंवट की मृत्यु इसके भाई आशाराम केंवट के द्वारा लकडी के दरवाजा मे लगाने वाला लोहे का हूक से मारपीट कर जान से मारने की नियत से उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने से हुई है, प्रार्थिया कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 625/2026 धारा 103(1) बीएनएस अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक बिलासपुर एवं अतिरिक्त* *पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री तिलेश्वर प्रसाद यादव के निर्देशन में की गई कार्यवाही
थाना प्रभारी सीपत द्वारा हत्या की घटना को गंभीरता पूर्वक लेकर तत्काल एफएसएल की टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना स्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किये गये, नगर पुलिस अधीक्षक श्री तिलेश्वर प्रसाद यादव के द्वारा भी घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया, आरोपी की पता साजी किया गया, प्रकरण के आरोपी आशाराम केंवट ग्राम बरेली में होने की सूचना पर तत्काल घेरा बंदी कर पकड कर हिरासत में लेकर थाना सीपत लाया गया जिससे कडाई से पूछताछ करने पर आरोपी आशाराम केंवट के द्वारा बताया गया कि वर्ष 2007 में अपने पिता विश्राम केंवट को 20,000 रूपये दिया था। उसी दिये पैसे को वापस मांगने एवं जमीन का हिस्सा बंटवारा करने बोलने पर मृतक विश्राम केंवट द्वारा मना करने एवं तुम मेरा बेटा नही हो कहने पर, नाराज होकर हत्या करने के नियत से, लकडी के दरवाजा में लगाने वाले लोहे के हुक(कब्जा) से सिर को कई बार मारपीट करना फिर मृतक के सिर में पेट्रोल डालकर लाईटर से आग लगा देना बताये। आरोपी आशाराम केंवट से हत्या में प्रयुक्त आलाजरब बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।