मुंगेली

आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का संगम बना बांकी का महालक्ष्मी उत्सव, 14 वर्षों से परंपरा निभा रही होल्हाबाग नवयुवा समिति: khabar 36 Garh is news mungeli chattisgarh

Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ मुंगेली। होल्हाबाग नवयुवा समिति बांकी द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी दीपावली के पावन अवसर पर मां महालक्ष्मी, मां सरस्वती एवं भगवान गणेश की विधिवत स्थापना कर पांच दिवसीय महालक्ष्मी उत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। धनतेरस से भाई दूज तक चले इस आयोजन ने पूरे गांव को भक्तिमय एवं उत्सवमय वातावरण से सराबोर कर दिया।
उत्सव के दौरान बच्चों की प्रतिभा को निखारने, उनमें उत्साह एवं रचनात्मकता विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें जलेबी दौड़, फुगड़ी, रंगोली, नींबू दौड़, बोरा दौड़, मेंढक दौड़, गुब्बारा फोड़, कुर्सी दौड़ सहित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल रहे। प्रतियोगिताओं में बच्चों एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
दीपावली के पावन अवसर पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें गांव के सभी लोगों ने एकजुट होकर मां महालक्ष्मी की आरती की और सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। सामूहिक महाआरती ने ग्रामीण एकता, आस्था और सामाजिक समरसता का सुंदर संदेश दिया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पवन निर्मलकर ने कहा कि सनातन संस्कृति में व्रत, पर्व और त्योहारों का विशेष महत्व है। इनके बाह्य स्वरूप भले ही अलग-अलग हों, लेकिन इन्हें स्थापित करने के पीछे हमारे ऋषि-मुनियों का उद्देश्य समाज को भौतिकता से आध्यात्मिकता की ओर प्रेरित करना, आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता को मजबूत करना रहा है। इसी भावना और उद्देश्य को आत्मसात करते हुए होल्हाबाग नवयुवा समिति विगत 14 वर्षों से ग्राम बांकी में इस महालक्ष्मी उत्सव का आयोजन करती आ रही है।

संस्था के उपाध्यक्ष मयंक कैवर्त ने कहा धनतेरस से भाई दूज तक पांच दिनों तक गांव में उत्सव का माहौल रहा, बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के लिए विविध प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई, ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

इस पांच दिवसीय आयोजन को सफल बनाने में होल्हाबाग नवयुवा समिति के संस्थापक रामपाल सिंह ठाकुर, संयोजक नागेश साहू, अध्यक्ष पवन निर्मलकर, हरिओम सिंह, विकास सिंह, अंशुल पूरी, योगेश गोस्वामी, सनत साहू, रिकेश पूरी, मयंक कैवर्त, अमित गिरी, ब्रजराज पूरी, पिंटू पूरी, भोला पूरी, देवराज साहू, योगेंद्र साहू, गप्पू गोस्वामी, रामावतार कैवर्त, गोपाल यादव, बबलू साहू, यशवंत साहू, राकेश यादव, मुकेश निर्मलकर, चंदन पूरी, मुकेश श्रीवास, टेकु साहू, रिंकू पूरी, रमाकांत निषाद, भुवन साहू, प्रदीप श्रीवास, निरजंन, भूपेंद्र, टाइगर, राघवेंद्र, रवि, सत्येंद्र, अश्विनी, राजू, छोटू, मोनू, किशन, खेलावन, रिंकू, संजय, सुमित, रंजीत, जीवेश, यशयन्त, गुडू, संजू, दिलीप, मोहित, राहुल सहित समस्त सदस्यों के साथ-साथ ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!