नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव 2026: Khabar 36 Garh is news sipat ntpc bilaspur


त्योहार को खुशियों के साथ-साथ जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने अपील की कि पटाखों से होने वाले प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए आतिशबाजी से बचें:डायरेक्टर वं चेयरमैन श्री प्रांजल धर शर्मा

Mohammad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ सीपत: नयनतारा शर्मा कॉलेज, पंधी में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी दीपोत्सव 2026 का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर को दीपों से सजाया गया तथा छात्र-छात्राओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रकाश एवं खुशियों के इस पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा आकर्षक एवं मनमोहक रंगोली की प्रस्तुति दी गई, जिसने सभी का मन मोह लिया। पूरे महाविद्यालय परिसर में उत्सव एवं उल्लास का वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर पर महाविद्यालय के डायरेक्टर एवं चेयरमैन श्री प्रांजल धर शर्मा, जॉइंट डायरेक्टर डॉ. नमिता द्विवेदी, प्राचार्य डॉ. सुलक्षणा वासनिक एवं सह-प्राचार्य डॉ. शशिकांत शुक्ला सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर डायरेक्टर एवं चेयरमैन श्री प्रांजल धर शर्मा ने छात्र-छात्राओं को दीपावली के पर्व पर शुभकामनाएँ देते हुए संदेश दिया कि त्योहार को खुशियों के साथ-साथ जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने अपील की कि पटाखों से होने वाले प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए आतिशबाजी से बचें और यदि पटाखे जलाएँ तो पूरी सावधानी एवं सुरक्षा के साथ जलाएँ। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि दीपावली के अवसर पर दीपक, दीये एवं पूजा सामग्री जरूरतमंद एवं छोटे कारीगरों तथा स्थानीय विक्रेताओं से खरीदें, ताकि उनके घरों में भी खुशियों और रोशनी का दीप जल सके। उन्होंने कहा कि हमारी छोटी-सी पहल किसी जरूरतमंद परिवार की दीपावली को भी रोशन कर सकती है। त्योहार की वास्तविक खुशी तभी है, जब हमारी खुशियों में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी हो।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को दीपोत्सव की शुभकामनाएँ दीं। तत्पश्चात स्वल्पाहार एवं मिठाई वितरण के साथ इस उल्लासपूर्ण आयोजन का समापन किया गया।
महाविद्यालय परिवार ने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना करते हुए प्रकाश पर्व को आपसी प्रेम, सौहार्द एवं सामाजिक सद्भाव के साथ मनाया।
