bilaspur

229 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस, आठ निलंबित और एक के विरुद्ध विभागीय जांच: khabar 36 Garh is news bilaspur chhattisgarh

हड़ताल पर गए 229 पटवारियों का ब्रेक इन सर्विस, 102 का वेतन रोका

Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर, 12 नवंबर 2026/ जिले में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए पटवारियों के विरुद्ध जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। हड़ताल पर चल रहे 229 पटवारियों की हड़ताल अवधि को ‘ब्रेक इन सर्विस’ किया गया है। सभी 229 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए हैं। इसके अलावा 8 पटवारियों को निलंबित किया गया है तथा एक पटवारी के विरुद्ध विभागीय जांच की कार्रवाई की गई है। ‘काम नहीं तो वेतन नहीं’ के आधार पर 102 पटवारियों का वेतन रोका गया है।

कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के पटवारी प्रांतीय आह्वान पर 13 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जिले में पटवारियों के कुल 248 पद स्वीकृत हैं और सभी पद भरे हुए हैं। इनमें कोई प्रशिक्षु पटवारी नहीं है। 12 नवंबर की स्थिति में 229 पटवारी हड़ताल पर हैं, जबकि 4 पटवारी कार्यरत हैं।

कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की ओर से जिले में की गई कार्रवाई का विवरण आयुक्त भू-अभिलेख, छत्तीसगढ़ को भेजा गया है। इसमें हड़ताल की अद्यतन स्थिति, कारण बताओ नोटिस, निलंबन, विभागीय जांच, ब्रेक इन सर्विस तथा वेतन रोकने संबंधी जानकारी दी गई है।पटवारियों की लंबी हड़ताल के बीच राजस्व सेवाओं की निरंतरता किसानों और आम नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है। विशेष रूप से धान खरीदी शुरू होने के मद्देनजर भूमि अभिलेख संबंधी कार्यों का समय पर निराकरण आवश्यक है, ताकि किसानों को अपने जरूरी कामों के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!