बाबा सैय्यद इंसान अली शाह का 5 दिवसीय 68 वां सालाना उर्स पाक 28 सितंबर से होगा आगाज़ 02 अक्टूबर 2026 को समापन, तैयारियां जोरों पर: khabar 36 Garh is News sipat ntpc bilaspur chhattisgarh

5 दिवसीय 68 वां सालाना उर्स पाक में जायरिनों श्रद्धालु के लिए दरगाह इतेंजामिया कमेटी द्वारा शाही शुद्ध शाकाहारी लंगर (भोजन) का इंतेजाम रहेगा


Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ लुतरा शरीफ सीपत: छत्तीसगढ़ राज्य में शहंशाहे छत्तीसगढ़ के नाम से मशहूर दरगाह बाबा सैय्यद इंसान अली शाह रहमतुल्लाहि अलैह का 68 वां सालाना उर्स 5 दिवसीय 28 सितम्बर 2026 से 02 अक्टूबर 2026 तक होगा वहीं इस उर्स को लेकर सदर – हाजी मोहम्मद इकबाल हक,खजांची जनाब फैजान अहमद शेबू बिलासपुर सहित पूरी कमेटी 68 वां सालाना उर्स पाक के तैयारियों में जुटे हुए हैं
पाक 28 सितम्बर 2026, सोमवार से परचम कुशाई सुबह, 11:00 बजे के साथ सालाना उर्स का आगाज़ होगा वहीं संदल चादर (दादी अम्मा) मटका पार्टी दोपहर, 3:00 बजे ऑल इंडिया नातिया मुशायरा रात, 10:00 बजे,
29 सितम्बर 2026, मंगलवार को अजीमुशान जलसा तकरीर फ़रज़ंद-ए-गौस-ए- आज़मؒ, सज्जादा-नशीन, हज़रत अल्लामा व मौलाना सैयद राशिद मक्की मियाँ साहब, किछौछा शरीफ़।दोपहर, 3:00 बजे शाही संदल चादर साथ ही 30 सितंबर बुधवार को कव्वाली प्रोगाम रात 10:00 बजे महफिले शमां मुजतबा अजीज़ नाज़ा मुंबई (महाराष्ट्र) रेडियो ऑडियो एवं टी.वी. सिंगर, 1 अक्टूबर गुरुवार को शानदार कव्वाली प्रोगाम रात्रि 10:00 बजे रईस अनीस साबरी साहब बिजनौर (उ.प्र.) कव्वाली महफिले शमां 2 अक्टूबर जुमा (शुक्रवार) को कुल की फातेहा,आले-नबी ﷺ,औलाद-ए- गौस-ए-आज़मؒ, सज्जादा-ए-मख़दूम-ए-अशरफ़ؒ, क़ायदे- मिल्लत हज़रत अल्लामा मुफ़्ती सैयद महमूद अशरफ़ अशरफ़ी अल-जीलानी साहब, सज्जादानशीन-ए-किछौछा मुक़द्दसा। दुआ कर सालाना उर्स पाक का समापन होगा
इंतेजामिया कमेटी दरगाह, लुतरा शरीफ, तह. सीपत, जिला-बिलासपुर
(छ.ग.)










