लूथरा शरीफ उर्स को दृष्टिगत रखते हुए भारी वाहनों को मार्ग परिवर्तित किया उर्स के दौरान रुट डायवर्ट, 30 सितंबर 6.00 बजे से 2 अक्टूबर शुक्रवार शाम 6.00 बजे तक रहेगा: khabar 36 Garh is news bilaspur chhattisgarh

अधिक जानकारी के लिए पूरे ख़बर पढ़िए
29.9.26 यातायात विशेष सूचना जारी
लूथरा शरीफ में उर्स को दृष्टिगत रखते हुए भारी वाहनों के लिए बनाई गई परिवर्तित मार्ग

परिवर्तित मार्ग का उपयोग करने हेतु भारी वाहनों के चालकों को दिए गए दिशा निर्देश
उर्स के दौरान निर्धारित समय अवधि में भारी वाहन रहेंगे प्रतिबंध

सुगम एवं सुचारु आवागमन व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु तात्कालिक रूप से अन्य आवश्यक दिशा निर्देश की जा सकती है जारी
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा लूथरा शरीफ में उर्स के दौरान प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारी लिए डायवर्सन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है ताकि उर्स में जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार के आवागमन संबंधी परेशानियों का सामना न करना पड़े तथा ट्रांसपोर्टर व्यवसाईयों को भी उनके वाहनों के संचालन में किसी प्रकार की मार्ग को लेकर संशय की स्थिति ना बने। परिवर्तित मार्ग निम्न अनुसार निर्धारित की गई है:-
लूथरा शरीफ उर्स के दौरान रुट डायवर्सन सूचना:-
दिनांक 30.09.26 के प्रातः 6.00 बजे से 2.10.26 के शाम 6.00 बजे तक के लिए*
1 बिलासपुर से बलौदा जाने वाले भारी वाहन बिलासपुर से अकलतरा मार्ग का उपयोग करे।
बिलासपुर सीपत बलौदा मार्ग भारी वाहनों के लिए पूर्णतः बंद रहेगा।
2.बलौदा से बिलासपुर जाने वाली भारी वाहन बलौदा से अकलतरा होते बिलासपुर जाएंगे।
बलौदा से सीपत बिलासपुर मार्ग भारी वाहनों के लिए पूर्णतः बंद रहेगा।
3. सीपत से बलौदा जाने वाली भारी वाहन सीपत गतौरा होते अकलतरा मार्ग का उपयोग करे।
लूथरा शरीफ उर्स में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए फोर व्हीलर एवं टू व्हीलर के लिए पार्किंग व्यवस्था
बलौदा की ओर से आने वालो के लिए दादी अम्मा के आगे मंडी में तथा सीपत की ओर से आने वालो के लिए आदिवासी मंदिर के पास रखा गया है। समस्त भारी वाहनों के संचालकों से अपील है कि भारी वाहनों को परिवर्तित मार्ग से ही संचालित करें ताकि उर्स के दौरान आवागमन संबंधी किसी भी प्रकार के व्यवधान का सामना आम नागरिकों को ना करना पड़े। तथा उस मार्ग में जाने वाले समस्त नागरिकों एवं अन्य वाहन चालकों से विशेष अपील है कि यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहनों का संचालन करें तथा समस्त सुरक्षा निर्देशों, सुरक्षा मानकों एवं मापदंडों का गंभीरता पूर्वक पालन करते हुए ही वाहन चलावे एवं यातायात के अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा दिए जा रहे हैं आवश्यक निर्देशों का पालन अवश्य करें ताकि सरल, सुगम, सुरक्षित, सुव्यस्थित एवं सुचारू तरीके से सुनिश्चित की जा सके।









