bilaspur

वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तैयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे बिलासपुर , 27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक: khabar 36 Garh is News bilaspur chhattisgarh

Mohammad Nazir Hossain chief editorखबर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ लोकतंत्र बचाओ अभियान को लेकर संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। अभियान को प्रभावी बनाने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करने के लिए बड़े स्तर पर बैठकों का दौर जारी है। इसी कड़ी में अभियान के बिलासपुर शहर प्रभारी माननीय श्री शैलेश नितिन त्रिवेदी जी ने बिलासपुर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ अभियान की समीक्षा की और आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की।कांग्रेस की आगामी राजनीतिक गतिविधियों में 1 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित इंडिया गठबंधन की राष्ट्रीय रैली भी शामिल है। इस रैली में छत्तीसगढ़ से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात कही गई है। पार्टी का कहना है कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ लोकतंत्र बचाओ’ अभियान को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर लगातार तैयारियां की जा रही हैं और ज्यादा से ज्यादा कांग्रेसी 01 नवंबर को दिल्ली के राम लीला मैदान में होने वाले कार्यक्रम में पहुंचेंगे।साथ ही त्रिवदी जी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से बिलासपुर का प्रभार संभालने वाले माननीय श्री नवकिशोर पटनायक जी 27 अक्टूबर को शहर पहुंचेंगे। अपने दौरे के दौरान वे जिला कांग्रेस कमिटी, ब्लॉक एवम मंडल अध्यक्ष गण, वरिष्ठ नेता एवम कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे साथ ही मीडिया साथियों से भी चर्चा करेंगे। जिसके बाद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) और कोरबा जा कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर संगठन को मजबूत करने और अभियान को गति देने पर चर्चा करेंगे।आज के कार्यक्रम में सिद्धांशु मिश्रा, महेंद्र गंगोत्री, शैलेश पांडे, विजय पांडे, नरेंद्र बोलर, राम शरण यादव, राजेश पांडे, प्रमोद नायक, पंकज सिंह, स्वप्निल शुक्ला, आशीष गोयल, भारत कश्यप, महेश दुबे, समीर अहमद, साकेश मिश्रा, तज्जमुल हक, संतोष गर्ग, हितेश देवांगन, पिंकी बत्रा, शिल्पी तिवारी, सीमा पांडे, गौरव ऐरी, सुभाष ठाकुर, प्रीती पाटनवार आदि उपस्थित रहे

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!