sipat NTPC

रावण दहन व श्री राम की झांकी के साथ दशहरा मिलन का भव्य आयोजन संपन्न : khabar 36 Garh is News Sipat ntpc bilaspur chhattisgarh

शारदीय नवरात्रि में कन्या भोजन एवं दुर्गा विसर्जन संपन्न



Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ सीपत: बिलासपुर जिले के ग्राम पंचायत सोठी (सीपत एनटीपीसी) में स्थित बगलामुखी मॉं मन्नादाई मंदिर में नवरात्रि 2026 का पर्व अत्यंत धूमधाम से मनाया जा रहा गया। शारदीय नवरात्रि में मंदिर परिसर में मां दुर्गा की दिव्य मूर्ति स्थापित की गई थी। साथ ही ज्योति कलश कक्षा में 827 मनोकामना ज्योति कलश जलाए गए। नवरात्रि के दौरान धार्मिक पूजा अनुष्ठान के साथ ही निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कैंप एवं भारतीय डाक विभाग द्वारा निशुल्क खाता खोले गए ।
नवमी तिथि में गांव में परंपरा अनुसार ग्राम के समस्त बालिकाओं का कन्या भोज आयोजित किया गया। कन्या भोज में 125 से अधिक बालिकाएं शामिल हुए। संध्या के समय 40 सदस्यों के कर्मा दल के नृत्य के साथ झांकी के रूप में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। दशहरा के रात्रि में पूरे गांव में राम लक्ष्मण एवं हनुमान की जीवंत झांकी का बैंड बाजे के साथ गांव वाले नाचते गाते हुए मंदिर परिसर में पहुंचे एवं राम रावण संवाद की नाटिका मंचन के पश्चात रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। रावण दहन के दौरान भव्य आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण किया गया। सामाजिक समरसता के अंतर्गत ग्राम के समस्त स्त्री पुरुषों ने एक दूसरे को सोन पत्र भेंट कर दशहरा मिलन किया। ग्राम सोंठी में लगभग 400 वर्ष पुरानी स्वयं प्रकाट्य बगलामुखी माता की प्रतिमा विराजित है, जिसका संचालन मां मन्नादाई सेवा समिति द्वारा किया जाता है। सेवा समिति के अध्यक्ष रामेश्वर जायसवाल ने जानकारी दी की है प्रतिमा स्वयं प्रकाट्य है जिसे लगभग 400 वर्ष पूर्व धामा धूर्वा बैगा के द्वारा ठडगा पहाड़ से अपने कंधे पर उठाकर लाया गया था। नवरात्रि के दौरान मंदिर की ख्याति के अनुरूप 50000 से अधिक लोगों ने माता रानी के दर्शन किए। मंदिर के प्रबंधन एवं कार्यक्रम संचालन में भीम प्रताप सिंह ठाकुर भूपेंद्र तिवारी राज किशोर ठाकुर अशोक जायसवाल अजय डीक्सेना हीरालाल पटेल महेंद्र जायसवाल आचार्य पंडित प्रमोद तिवारी कार्तिक राम मरकाम श्याम सुंदर पटेल भूषण पटेल चुनाव पटेल अनित यादव मधुसूदन वैष्णो सहित समस्त ग्राम वासियों ने दिन रात सहयोग किया

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!