रायपुर

रफ़्तार स्कॉलरशिप कार्यक्रम में 56 अनाथ बच्चों को दी गई छात्रवृत्ति: khabar 36 Garh is News Raipur Chhattisgarh


Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ रायपुर, 17 अक्टूबर 2026। ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से रायपुर के अल-फलाह टावर, बैरन बाजार में रफ़्तार स्कॉलरशिप कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 56 अनाथ बच्चों को शिक्षा के लिए प्रतिवर्ष 18,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। फाउंडेशन द्वारा यह कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य अनाथ बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देना और उनके बेहतर भविष्य के निर्माण में सहयोग करना है।

कार्यक्रम में ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन के प्रमुख जनाब ज़हूर साहब, साइंस सेंटर के डायरेक्टर जनाब वसीम साहब (IAS), जनाब शाहिद साहब (IFS), महल्ला मेडिकल ऐप के संस्थापक जनाब अली शेर साहब, नागपुर से आए प्रख्यात विद्वान डॉ. अय्यूब साहब तथा जमाअत-ए-इस्लामी हिंद, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जनाब शफीक अहमद साहब विशेष रूप से उपस्थित रहे।

ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन के प्रमुख जनाब ज़हूर साहब ने अपने संबोधन में देशभर में फाउंडेशन द्वारा संचालित विभिन्न परियोजनाओं और जनसेवा के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को अपनी पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

जनाब वसीम साहब ने बच्चों के जीवन में विज्ञान और वैज्ञानिक सोच के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं, जनाब अली शेर साहब ने बच्चों की तरक्की में मां की भूमिका और अपने जीवन में मां के योगदान को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया।

जमाअत-ए-इस्लामी हिंद, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जनाब शफीक अहमद साहब ने दीन और दुनिया के बीच संतुलन बनाए रखते हुए शिक्षा हासिल करने की अहमियत बताई। उन्होंने बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ बेहतर चरित्र और नैतिक मूल्यों को अपनाने की सलाह दी।

नागपुर से आए डॉ. अय्यूब साहब, जिन्होंने अंग्रेजी भाषा में पीएचडी की है तथा उर्दू, अरबी, संस्कृत और फारसी भाषाओं के भी विद्वान हैं, ने बच्चों का मार्गदर्शन किया और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में फखरा साहिबा ने बच्चों और उनकी माताओं का उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही रूही मैम और श्रीमती अन्या सहित अन्य शिक्षकों ने बच्चों के लिए शैक्षणिक परामर्श (एजुकेशनल काउंसलिंग) की व्यवस्था की। डॉ. अल्ताफ साहब ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण और चिकित्सा परामर्श प्रदान किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहम्मद असलम, तुफैल साहब, फहीम साहब, हैदर साहब, अहद साहब, साद साहब, माज़ तथा अन्य सभी स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में जनाब फहीमुल्लाह साहब ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अभिभावकों, अतिथियों, शिक्षकों, स्वयंसेवकों और जिम्मेदार साथियों का आभार व्यक्त किया। फाउंडेशन ने कहा कि ऐसे प्रयासों का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!