शिक्षा में नवाचार और समर्पण को मिला सम्मान, शिक्षक चरण दास महंत और श्रीमती चंद्रिका मिरी ने बढ़ाया जिले का मान: khabar 36 Garh is news sipat ntpc bilaspur chhattisgarh


मस्तूरी के दो शिक्षकों को मिला राज्य स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, बढ़ाया बिलासपुर जिले का गौरव
Mohammad Nazir Hossain chief editorख़बर 36 गढ़ न्यूज़ सीपत बिलासपुर। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, गतिविधि आधारित शिक्षण एवं उपचारात्मक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और आनंददायक शिक्षा प्रदान करने के प्रयासों को राज्य स्तर पर पहचान मिली है। शिक्षक प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड के दो शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया।सम्मानित होने वाले शिक्षकों में श्री चरण दास महंत एवं श्रीमती चंद्रिका मिरी शामिल हैं। दोनों शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों, गतिविधि आधारित अध्यापन तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया।
शिक्षक प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित इस गरिमामय समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री माननीय श्री तोखन साहू जी की उपस्थिति में शिक्षकों को सम्मान प्रदान किया गया।
शिक्षक प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ की यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करने और उनके प्रयासों को व्यापक पहचान दिलाने की दिशा में सराहनीय कदम है। इस प्रकार के सम्मान शिक्षकों को नई ऊर्जा के साथ नवाचार करने तथा शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए प्रेरित करते हैं।दोनों शिक्षकों की इस उपलब्धि पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री शिवराम टंडन, विकासखंड स्रोत समन्वयक श्री सूरज क्षत्री, सुश्री मिनाक्षी बेग ए बी ई ओ,शैक्षिक समन्वयक प्रमोद कुमार पांडेय, बसंत जायसवाल, उमेश कुमार, शिव नाथ यादव, मनोज कुमार पाटनवार, रोहित पाटनवार सहित विकासखंड के शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। उन्होंने इस उपलब्धि को मस्तूरी विकासखंड और बिलासपुर जिले के लिए गौरव का विषय बताया।
सम्मानित शिक्षकों ने इस उपलब्धि के लिए शिक्षक प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़, अपने विद्यालय परिवार, सहयोगी शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। इससे शिक्षा में नवाचार, समर्पण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए नए प्रयासों को प्रोत्साहन मिलेगा।