महीनों बाद सीपत–बलौदा मार्ग पर निर्माण कार्य की शुरुआत, बरसात के बाद गड्ढों पर गड्ढे से राहगीर रहे परेशान: khabar 36 Garh is news sipat ntpc bilaspur chhattisgarh


Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ सीपत/ लंबे इंतजार और महीनों की परेशानी के बाद आखिरकार सीपत–बलौदा मार्ग पर निर्माण एवं मरम्मत कार्य की शुरुआत हो गई है। बरसात के दौरान सड़क की हालत इतनी खराब हो गई थी कि जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे। गड्ढों पर गड्ढे होने से इस मार्ग पर आवागमन करना राहगीरों और वाहन चालकों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था।
बारिश के पानी से भरे गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही थी। वहीं, भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क की स्थिति और भी बदतर हो गई थी। आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। क्षेत्रवासियों, ग्रामीणों और राहगीरों द्वारा लंबे समय से सड़क की मरम्मत एवं निर्माण की मांग की जा रही थी।
अब निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों में राहत की उम्मीद जगी है। हालांकि लोगों का कहना है कि कार्य केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ निर्माण कराया जाए, ताकि कुछ महीनों बाद फिर से सड़क पर गड्ढों की समस्या उत्पन्न न हो।
अब देखना होगा कि संबंधित विभाग निर्माण कार्य को कितनी तेजी और गुणवत्ता के साथ पूरा कराता है तथा लोगों को बदहाल सड़क से कब तक पूरी राहत मिल पाती है।

