bilaspur

सुवा उत्सव : तरि-हरि न..न..रे से गूँजी बिलासा दाई की धरा, कई गाँव के प्रतिभागी हुए शामिल: khabar 36 Garh is news bilaspur chhattisgarh



Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर । बिलासा दाई की धरा में दो दिनों तक तरि-हरि न..न..रे की गूंज रही। शनिचरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री मैदान में दो दिनों का भव्य सुवा उत्सव का आयोजन किया गया। मोर चिन्हारी छत्तीसगढ़ी मंच और सर्व छत्तीसगढ़िया समाज की ओर से आयोजित उत्सव में कई गाँवों से प्रतिभागी शामिल हुए।

आयोजक लता राठौर ने कहा कि छत्तीसगढ़ी अस्मिता की पहचान सुवा हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। नई पीढ़ी के बीच इस परंपरा को ले जाने, संरक्षित करने के उद्देश्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में लगातार जन भागीदारी बढ़ती ही जा रही है।

14 और 15 नवंबर के दो दिवसीय उत्सव में लोक कला की छटा से पूरा बिलासपुर सराबोर रहा। प्रतिभागी समूहों को सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान छत्तीसगढ़िया रेलवे संगठन की महिला टीम ने हासिल किया। दूसरा स्थान विद्याडीह मंडल और तीसरा स्थान कोटेश्वर धाम कोटा की टीम ने प्राप्त किया।

इस उत्सव में शामिल होने प्रसिद्ध भरथरी गायिका रेखा जलक्षत्री, रमा जोशी बहनें सहित शहर के जनप्रतिनिधि विशेष रूप से शामिल रहे।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!