bilaspur

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सेंदरी धान खरीदी केंद्र पहुंचकर किसानों से किया आत्मीय संवाद,मुख्यमंत्री को धान से तौलकर किसानों ने किया आत्मीय स्वागत: khabar 36 Garh is news bilaspur chhattisgarh



धान खरीदी के दूसरे दिन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन की पूजा-अर्चना कर स्वयं तौला धान




प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को भी मिलेगी पूरी आदान सहायता राशि : मुख्यमंत्री साय

Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़
बिलासपुर, 16 नवंबर 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान सेंदरी धान उपार्जन केंद्र पहुंचे। धान खरीदी के दूसरे दिन मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर किसानों में उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने किसानों से आत्मीय संवाद कर धान खरीदी की व्यवस्थाओं और उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन की पूजा-अर्चना की और स्वयं मशीन में धान डालकर तौल प्रक्रिया में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का धान से तौलकर किसानों ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री तराजू के एक पलड़े पर बैठे, जबकि दूसरे पलड़े पर धान रखकर उनका तुलादान किया गया। उन्होंने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और केंद्र परिसर स्थित मंदिर में भगवान शिव एवं अन्नपूर्णा माता की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। नए खुले धान खरीदी केंद्र के किसानों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया।
  मुख्यमंत्री श्री साय ने किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि आज बड़े सौभाग्य की बात है कि सेंदरी की पावन भूमि पर किसानों के बीच आने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के संरक्षण और उनकी आर्थिक समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत किसानों से किए गए वादे के अनुरूप 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर जिले में 14 नए धान खरीदी केंद्र सहित पूरे प्रदेश में 360 नए धान उपार्जन केंद्र शुरू किए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में धान खरीदी केंद्रों की संख्या लगभग 3100 हो गई है।
  मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वे स्वयं किसान के बेटे हैं और खेती-किसानी की परिस्थितियों से भलीभांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि कई बार कम उत्पादन अथवा अन्य परिस्थितियों के कारण किसान निर्धारित अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ की मात्रा में धान नहीं बेच पाते। ऐसी स्थिति में भी पात्र किसानों को उनके सत्यापित रकबे के आधार पर आदान सहायता की पूरी राशि प्रदान की जाएगी। उदाहरण के तौर पर यदि कोई पात्र किसान प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान बेचता है, तो उसे शेष 6 क्विंटल के बराबर की आदान सहायता राशि भी मिलेगी। इस प्रकार पात्र किसानों को प्रति एकड़ 13 हजार 839 रुपए की पूरी निर्धारित आदान सहायता प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की मेहनत का सम्मान करते हुए उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने और उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
  मुख्यमंत्री की इस घोषणा पर किसानों ने खुशी जाहिर करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। किसानों ने कहा कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने की स्थिति में भी पूरी आदान सहायता राशि मिलने से उन्हें आर्थिक संबल मिलेगा। कम उत्पादन होने पर भी निर्धारित सहायता राशि मिलने से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
  सेंदरी सेवा सहकारी समिति में आज धान खरीदी के पहले दिन तीन किसानों से कुल 52 क्विंटल धान की खरीदी की गई। इनमें किसान श्री खेमचरण पटेल से 24.80 क्विंटल, श्री संदीप धु्रव से 20.80 क्विंटल तथा श्री संजय यादव से 6.40 क्विंटल धान खरीदा गया। किसान मोटा सरना किस्म का धान लेकर उपार्जन केंद्र पहुंचे थे। समिति से सेंदरी, रमतला, कछार, गतौरी, अमतरा एवं नवगंवा के कुल 1,149 किसान सदस्य जुड़े हैं।
  इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री अमर अग्रवाल एवं श्री सुशांत शुक्ला, क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी, पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष श्री राजा पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, पूर्व सांसद श्री लखन लाल साहू, सहकारी बैंक अध्यक्ष श्री रजनीश सिंह, संभागायुक्त श्री सुनील जैन, आईजी श्री रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह सहित श्री दीपक ठाकुर एवं श्री मोहित जायसवाल सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!